

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-।जिला में 27 जून से 29 जून तक पल्स पोलियों अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत 2510 वैक्सीनटर्स की सहायता से जिला के 160245 बच्चो को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पल्स पोलियों अभियान की तैयारियों के मद्देनजर हैल्थ वर्कर्स को जरूरी दिशा निर्देश देने के लिए सिविल सर्जन डॉ वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया।
पोलियो अभियान के बारे में जानकारी देते हुए डॉ वीरेंद्र यादव ने कहा कि बूथ एक्टिविटी के तहत 27 जून को चयनित बूथो पर 5 साल तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी जिसके लिए जिला में 677 बूथ बनाए गए हैं। इसी प्रकार, 28 व 29 जून को डोर टू डोर एक्टिविटी के तहत घर घर जाकर 5 वर्ष तक के सभी बच्चो को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। डॉ यादव ने कहा कि 27 जून से चलने वाले इस अभियान के लिए जिला में 441 हाई रिस्क एरिया को चिन्हित किया है। अभियान में इस बार स्लम, कंस्ट्रक्शन साइट्स व खानाबदोश लोगों पर ज्यादा ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए इस बार 677 बूथ की व्यवस्था की गई है। जिसमे 446 बूथ पर 4 स्टाफ मेंबर व 231 बूथ पर 2 स्टाफ मेंबर्स को नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही पूरे जिले में बच्चों को पोलियो रोधी दवा देने के लिए 2510 वैक्सीनटर्स की ड्यूटी लगाई गई है। वही साथ ही 116 मोबाइल टीम व 16 ट्रांजिट टीम भी बनाई गई है। अभियान की निगरानी के लिए 180 सुपरवाइजर भी नियुक्त किये गए। डॉ यादव ने सभी जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि वह सभी इस अभियान में शामिल होकर अपने बच्चो को पोलियो रोधी दवा समय पर दिलाए जिससे इस बीमारी से बचाव किया जा सके।
बैठक में जिला में वैक्सीनेशन की जिम्मेदारी संभाल रहे उप सिविल सर्जन डॉ एम.पी सिंह व जिला सर्विलांस अधिकार डॉ जय प्रकाश भी मौजूद रहे।





More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव गुभाना में लोकहित समिति द्वारा रक्तदान शिविरका आयोजन किया गया।
प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटे रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल संग हिरासत में लिया
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा
दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में
दिल्ली-NCR में अक्टूबर महीने में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
दिल्ली: अक्टूबर के पहले सप्ताह में डेंगू के 98 नए मामले दर्ज हुए, कुल संख्या 695 तक पहुंची