मुकेश मौत मामलाः तथाकथित किसान आंदोलनकारियों की बर्बरतापूर्ण कार्यवाही की अब एसआईटी करेंगी जांच

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मुकेश मौत मामलाः तथाकथित किसान आंदोलनकारियों की बर्बरतापूर्ण कार्यवाही की अब एसआईटी करेंगी जांच

-बहादुरगढ़ के कसार निवासी मुकेश को जलाकर मारने की घटना पर कसार गांव में आक्रोश -’एसपी राजेश दुग्गल ने डीएसपी झज्जर नरेश कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का किया गया गठन’ -इस हत्याकांड में अभी तक दो आरोपी किये जा चुके है गिरफ्तार, पुलिस की कार्यवाही जारी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/झज्जर/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- थाना सैक्टर 06 बहादुरगढ़ में दर्ज गांव कसार निवासी एक व्यक्ति की जलने से हुई मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी राजेश दुग्गल ने एसआईटी गठित करने के आदेश जारी किए हैं। डीएसपी झज्जर नरेश कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी में थाना प्रबंधक सैक्टर छह बहादुरगढ़, थाना प्रबंधक शहर बहादुरगढ़ तथा साइबर सैल प्रभारी बहादुरगढ़ को शामिल किया गया है। विशेष रूप से गठित एसआईटी को उपरोक्त मामले की निष्पक्षता से जांच करने तथा घटना से संबंधित सभी तथ्यों को ऑन रिकॉर्ड लेने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में तथाकथित किसान आंदोलनकारियों की बर्बरतापूण कार्यवाही को लेकर कसार गांव में काफी आक्रोश बना हुआ है।
                        यहां बता दें कि दर्ज आपराधिक मामले के अनुसार थाना सैक्टर छह बहादुरगढ़ के अंतर्गत गांव कसार निवासी मुकेश पुत्र जगदीश 16 जून 2021 की शाम को अपने घर से घूमने के लिए निकला था। जो किसान आंदोलनकारियों के पास पहुंच गया। जहां आरोपियों ने जान से मारने की नियत से उस पर तेल छिड़ककर आग लगा दी। जिसके पश्चात सूचना मिलने पर गांव कसार का सरपंच घटनास्थल पर पहुंचा। जलने से पीड़ित मुकेश को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल बहादुरगढ़ ले जाया गया। इस दौरान पीड़ित मुकेश ने सरपंच को बताया कि कृष्ण नाम के व्यक्ति ने उस पर तेल छिड़क कर आग लगा दी। जो सफेद कपड़े पहने हुए था। उपरोक्त मामले में स्थानीय पुलिस को दी गई शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना सैक्टर छह बहादुरगढ़ में मुकदमा नंबर 196 दिनांक 17-06-2021 धारा 307 आईपीसी दर्ज किया गया था। उपचार के दौरान पीड़ित मुकेश की बहादुरगढ़ के एक निजी हॉस्पिटल में मौत हो गई। जिस पर दर्ज मुकदमा में हत्या की धारा 302 आईपीसी ईजाद की गई थी। उपरोक्त मामले में कार्रवाई करते हुए थाना प्रबंधक सेक्टर 06 बहादुरगढ़ की टीम द्वारा एक आरोपी कृष्ण को गिरफ्तार किया गया था। जिसे उपरोक्त मामले में पूछताछ के पश्चात माननीय अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए थाना प्रबंधक सैक्टर छह बहादुरगढ़ की टीम द्वारा मामले के दूसरे आरोपी संदीप को काबू किया गया। पुलिस टीम द्वारा वांछित आरोपी संदीप निवासी गांव निरजन जिला जींद को गुप्त सूचना के आधार पर उसके गांव से गिरफ्तार किया गया।
               शनिवार को उपरोक्त घटना के संबंध में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के एक शिष्टमंडल ने पुलिस अधीक्षक महोदय झज्जर राजेश दुग्गल से कैंप कार्यालय झज्जर में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उपरोक्त मामले की निष्पक्ष जांच कराने का निवेदन किया। जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने शिष्टमंडल को उपरोक्त मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने किसान प्रतिनिधियों से उपरोक्त मामले से संबंधित जो भी सबूत उनके पास हैं, उन्हें पुलिस के समक्ष पेश करने व एसआईटी का सहयोग करने को कहा। मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए एसपी  राजेश दुग्गल द्वारा मामले की गहनता व तत्परता से जांच पड़ताल करने के लिए एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक  राजेश दुग्गल के दिशा निर्देश अनुसार उपरोक्त मामले की निष्पक्ष एवं गहनता से जांच पड़ताल के लिए एसआईटी का गठन किया गया। विशेष रुप से उपरोक्त मामले की गहनता से जांच पड़ताल के लिए डीएसपी झज्जर नरेश कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी में डीएसपी की सहायता के लिए थाना प्रबन्धक सैक्टर छह बहादुरगढ़ निरीक्षक जय भगवान, थाना प्रबंधक शहर बहादुरगढ़ निरीक्षक विजय कुमार तथा साइबर सैल प्रभारी बहादुरगढ़ सहायक उप निरीक्षक चांदराम को शामिल किया गया है। विशेष रूप से गठित एसआईटी को उपरोक्त मामले की हर पहलू से गहनता से जांच पड़ताल करने के संबंध में कड़े दिशानिर्देश दिए गए हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox