
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नाॅर्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नाॅर्थ जिला की एएटीएस टीम ने हरी नगर में एक 75 साल की वृद्ध महिला की नृशंस हत्या व लूट के मामले में फरार चल रह आरोपी को गंदा नाला नेहरू विहार से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। हालांकि इस लूट व हत्याकांड के दो आरोपी पहले ही हरीनगर थाना पुलिस ने पकड़ लिये थे। आरोपी केयर-टेकर बन घरों में सेवा देने के नाम पर बुजुर्गों से लूटपाट करने व उनकी हत्या कर फरार हो जाते थे और फिर दूसरा टारगेट ढ़ंूढने में लग जाते थे।
नाॅर्थ जिला डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि जिला की सभी टीमें अपराधियों को पकड़ने के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। इस मामले में भी एएटीएस के एएसआई दिनेश को सूचना मिली थी कि हत्या व लूट का वांछित अपराधी गंदा नाला नेहरू विहार के पास केयर टेकर की नौकरी के लिए बात करने आने वाला है। एएसआई ने यह सूचना तुरंत अपने सीनियर अधिकारियों को दी जिसपर एससीपी आॅपरेशन जयपाल सिंह ने आरोपी को पकड़ने के लिए एएटीएस के इंस्पेक्टर हरकेश गाबा के नेतृत्व में एएसआई दिनेश, हवलदार मुनेश, सिपाही स्वायम व रोहताश की टीम बनाई और स्वयं उनका मार्गदर्शन किया। टीम ने खबरी से मिली सूचना के आधार पर गंदा नाला नेहरू विहार में अपना जाल बिछाया। कुछ समय बाद ही आरोपी पैदल चलकर आता हुआ दिखाई दिया तो टीम सतर्क हो गई लेकिन आरोपी पुलिस की उपस्थिति भांप कर भागने की कोशिश करने लगा तो टीम ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि उक्त आरोपी संजय उर्फ नवीन कुमार पुत्र जगदीश कुमार निवासी नजदीक वालमिकी मंदिर, बुरारी गढ़ी का रहने वाला है और हरी नगर में वृद्ध महिला की हत्या व लूटपाट का फरार आरोपी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तिमारपुर थाने में मामला दर्ज कराकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने दो दोस्तों मोनू व विशाल उर्फ काटू के साथ मिलकर महिला की हत्या करने के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।





More Stories
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
गुरुग्राम में बिजली कटौती पर बवाल, जाम लगाने वालों पर पुलिस का लाठीचार्ज; कई घायल
त्रिपुरा के युवक को ‘चीनी’ कहने पर एक्शन… कोर्ट ने कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन को भेजा जेल