“कोरोना काल में कर्मचारियों के कोहिनूर- रतन टाटा”

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“कोरोना काल में कर्मचारियों के कोहिनूर- रतन टाटा”

डॉ. रीना रवि मालपानी ने अपने शब्दों को देश अग्रणी उद्यमी के परोपकारी कार्यों पर कुछ दिया है नया रूप।
उनके द्वारा लिखित कविता “कोरोना काल में कर्मचारियों के कोहिनूर- रतन टाटा”

नाम के अनुरूप आप तो है भारत के सच्चे रतन।
आपकी उन्नत और उदार सोच को करते हम नमन॥

कोरोना त्रासदी में कर्मचारियों के हितो में लिए कई निर्णय।
स्वजीवन में सदैव किया अथक परिश्रम से परिणय॥

शांत और सौम्य व्यवहार है रतन टाटा की पहचान।
टाटा ग्रुप ने तो विश्व में भरी है ऊँची उड़ान॥

रतन टाटा के जीवन में है कर्म की प्रधानता।
मानवता के हित में कार्य करना है उनकी महानता॥

कर्मचारियों के हितो के लिए आपने की है सराहनीय पहल।
सारी सुविधाएँ सुरक्षित रखकर सुनहरा किया उनका कल॥

सच्चे अर्थो में आप तो है एक उम्दा सोच की मिसाल।
अपनी नई शुरुआत से जलाई आशा की मशाल॥

रतन टाटा तो है माँ भारती की अद्वितीय शान।
आप जैसे उद्यमी पर हम सबको है अभिमान॥

कोरोना काल में तो इंसानियत भी हुई ध्वस्त।
पर आपकी दयालुता ने जिंदगी पुनः बनाई मस्त॥

आपने तो सैद्धांतिक ज्ञान को व्यवहारिक रूप में बदला।
आपकी व्यापक सोच ने तो कितनों का जीवन है बदला॥

कोरोना काल के निष्ठुर समय ने दिखाए जीवन के कई रंग।
आप सदैव कर्मचारियों के हितो के लिए रहे संग॥

कोरोना कहर में आपने समझी बेबस मजबूरों की पीड़ा।
उनके भरण-पोषण का उठाया हर दम बीड़ा॥

जब कोरोना से जीवन यापन पर उठे अनगिनत सवाल।
आपकी दृढ़ निर्णय शक्ति से खत्म हुए जीवन यापन के बवाल॥

कर्मचारियों की समस्याओं और संशय को किया दूर।
अपनी इसी उन्नत सोच के कारण रतन टाटा तो है जग में मशहूर॥

रतन टाटा को नहीं मानते हम ऐसे ही कामयाब हस्ती।
कोरोना काल जैसे निष्ठुर समय में भी नहीं उजड़ने दी जीवन की बस्ती॥

कर्मचारियों के सच्चे कोहिनूर को करती डॉ. रीना प्रणाम।
आप जैसे उद्यमी तो देंगे समाज को नवीन सोच का आयाम॥

डॉ. रीना रवि मालपानी (कवयित्री एवं लेखिका)

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox