फिर उठी दिल्ली का नाम बदलने की मांग, क्या अब इंद्रप्रस्थ के नाम से जानी जायेगी दिल्ली?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फिर उठी दिल्ली का नाम बदलने की मांग, क्या अब इंद्रप्रस्थ के नाम से जानी जायेगी दिल्ली?

-भाजपा नेता सुब्रमण्यन स्वामी दिल्ली का नाम इंद्रप्रस्थ रखने की मांग उठाई
NMNewsभाजपा नेता सुब्रमण्यन स्वामी

NMNews भाजपा नेता सुब्रमण्यन स्वामी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश को विवादों से निकालने के लिए भाजपा नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने शनिवार को ट्वीट कर दिल्ली का नाम इंद्रप्रस्थ करने की मांग उठाई। इसके लिए उन्होने द्रोपदी ट्रस्ट की डाॅ. नीरा मिश्रा के शोध का हवाला भी दिया। साथ ही उन्होने तमिलनाडु के एक महान ऋषि की बात को दोहराते हुए कहा कि जबतक दिल्ली का नाम इंद्रप्रस्थ नही रख जायेगा तब तक देश विवादों से घिरा रहेगा।
                     राज्यसभा सदस्य स्वामी ने दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ रखने की मांग उठाई है। उन्होंने लिखा कि डॉ. नीरा मिश्रस् के शोध में पाए गए तथ्य राजधानी के दोबारा नामकरण के लिए पर्याप्त हैं। इसके साथ ही स्वामी ने यह भी लिखा कि तमिलनाडु के एक महान ऋषि ने मुझे बताया था कि जबतक दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ नहीं कर दिया जाता तबतक देश में विवादों की स्थिति बनी रहेगी।
                      बता दें कि डॉ. नीरा मिश्रा ने अपने शोध पत्र में ऐसे कई साक्ष्य इकट्ठे किए हैं जिनसे यह प्रमाणित होता है कि वर्षों पहले मौजूदा दिल्ली का नाम इंद्रप्रस्थ हुआ करता था। शोध में बताया गया है कि महाभारत में तो इसका जिक्र है ही, साथ ही 1911 में ब्रिटिश सरकार की अधिसूचना में भी इसके प्रमाण मिलते हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के रिकॉर्ड के साथ ही ब्रिटिश व मुगल शासन के राजस्व व अन्य रिकॉर्ड में भी इसका नाम इंद्रप्रस्थ होने का उल्लेख है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox