कांग्रेस टूलकिट का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कांग्रेस टूलकिट का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

-दोषी साबित होने पर कांग्रेस की मान्यता रद्द करने की मांग, याची ने अंतरराष्ट्रीय साजिश का पता लगाने के लिए एनआईए जांच की मांग की


नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कांग्रेस के कथित टूलकिट मामले में विवाद रूकने का नाम नही ले रहा है। जहां कांग्रेस व भाजपा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। वहीं अब यह मामला देश की शीर्ष अदालत में पंहुच गया है। मामले को सरकार के खिलाफ लोगों को भड़काने और दुनिया में भारत की छवि बिगाड़ने की साजिश बताते हुए याचिकाकर्ता वकील शशांक शेखर झा ने अंतरराष्ट्रीय साजिश का पता लगाने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जांच और दोष साबित होने पर कांग्रेस की मान्यता रद्द करने की मांग की है।
                   बता दें कि मंगलवार को टूलकिट मामले पर कांग्रेस और भाजपा के बीज दिनभर जुबानी जंग चलती रहीं। कांग्रेस ने इस बाबत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा, समेत अन्य नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।  कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर और एसएचओ तुगलक रोड पुलिस स्टेशन को पत्र लिखा । पत्र में जेपी नड्डा,  संबित पात्रा, स्मृति ईरानी, बीएल संतोष समेत कई अन्य नेताओं के नाम हैं। पत्र में लिखा गया कि इन लोगों ने देश में सांप्रदायिक अशांति फैलाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया के जरिए झूठी अफवाहें फैलाई जा रही है।
                   दरअसल, भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनकी एक ‘टूलकिट’ के जरिए कोरोना संकट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि धूमिल करने की साजिश रची जा रही है। वहीं भाजपा के हमले पर पलटवार करते हुए कांग्रेस रिसर्च डिपार्टमेंट के प्रमुख राजीव गौड़ा ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के रिसर्च डिपार्टमेंट का बताकर भाजपा फर्जी टूलकिट प्रचारित कर रही है। इस बाबत हम भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox