
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बिजली निगम के सभी स्थाई कर्मचारी-अधिकारी 5 से 7 अप्रैल 2021 को हिसार में आयोजित होने वाली इंटर सर्कल खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
इस खेलकूद प्रतियोगिता में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सभी 11 ऑपरेशन सर्कल के कर्मचारी भाग लेंगे।कर्मचारी खिलाड़ी बैडमिंटन, टग ऑफ वार, कबड्डी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, फुटबॉल, एथलेटिक्स – 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, शॉट पुट एंड डिस्क थ्रो आदि खेलों में भाग लेंगे।

एक ऑपरेशन सर्कल से 57 पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे।महिला खिलाडी केवल बैडमिंटन, टग ऑफ वार, एथलेटिक – 100 मीटर, 200 मीटर, शॉट पुट में ही भाग ले सकती हैं। एक जोन से 14 महिला खिलाड़ी भाग लेंगे।कल सिटी डिविजन के कार्यकारी अभियंता हवा सिंह जाखड़ की देखरेख में महरौली रोड स्थित सर्कल कार्यालय के पास के मैदान में खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया और अनेक खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का नाम सूची में शामिल किया जाएगा और उन्हें अपने खेल को बेहतर करने के लिए नियमित अभ्यास के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
गुरुग्राम में कार्यरत बिजली निगम का कोई भी स्थाई कर्मचारी यदि इन खेलों में भाग लेना चाहता है और खेलता है तो वह महरौली रोड स्थित सर्किल कार्यालय में संपर्क कर सकता है।





More Stories
गुरुग्राम में बिजली कटौती पर बवाल, जाम लगाने वालों पर पुलिस का लाठीचार्ज; कई घायल
दिल्ली हाफ मैराथन में बीआरजी का दमखम, 250 से अधिक धावकों ने लिया भाग
दिल्ली के बच्चों को बड़ी सौगात, 3 महीने में खुलेंगे 7 नए थीम पार्क; ऑक्टोपस और गरुड़ थीम होगी खास
द्वारका श्री रामलीला सोसायटी ने किया जेन-जी खिलाड़ियों का सम्मान
बादली में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित
नेशनल स्कूल गेम्स के लिए दिल्ली के 28 खिलाड़ियों का चयन, छतरपुर में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता