युवती और उसके पिता ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, दिव्यांग युवक ने दी जान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

युवती और उसके पिता ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, दिव्यांग युवक ने दी जान

-सुसाइड नोट में लिखा युवती और उसके पिता हैं मेरी मौत के जिम्मेदार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- युवती के दुष्कर्म के आरोप से परेशान छावला के गोयला गांव में दिव्यांग दीपक (41) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने अपनी मौत के लिए एक युवती और उसके पिता को जिम्मेदार ठहराया है। नोट में उसने लिखा है कि युवती को उसने दो लाख रुपये उधार दिए थे। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो पिता-पुत्री ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी। बृहस्पतिवार को युवती ने उसके खिलाफ थाने में दुष्कर्म की शिकायत कर दी जबकि दोनों में सहमति से संबंध बने थे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दीपक अपनी मां छोटा देवी (65) के साथ रहता था। छोटा देवी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे वह दीपक के साथ घर में थीं। वह नहाने के लिए गई थीं। दीपक के कमरे से गोली चलने की आवाज सुनकर आईं। दीपक की कनपटी से खून निकल रहा था और वह चारपाई पर बेसुध पड़ा था। पड़ोसियों की मदद से वह उसे अस्पताल ले गईं।  इलाज के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस छानबीन के लिए दीपक के घर पहुंची। कमरे से एक तमंचा, खोखा औैर खून से सना कंबल मिला। पास में सुसाइड नोट मिला। इसमें दीपक ने लिखा है कि मेरी मौत की जिम्मेदार दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती और उसका पिता हैं। दोनों महावीर एन्क्लेव में रहते हैं। युवती को उसने दो लाख रुपये उधार दिए थे। जब रुपये वापस मांगे तो उन्होंने झूठे मामले दर्ज कराने की धमकी दी। बाद में उन्होंने एक चेक दिया, जो बाउंस हो गया। इसे लेकर द्वारका कोर्ट में सुनवाई हो रही है। बृहस्पतिवार को युवती ने उसके खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत कर दी जबकि दोनों के सहमति से संबंध बने थे।  

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox