किसान आंदोलन के कारण बंद हुआ दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाला मार्ग एक ओर से खोला गया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

किसान आंदोलन के कारण बंद हुआ दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाला मार्ग एक ओर से खोला गया

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- किसान आंदोलन के चलते पिछले तीन महीनें से बंद चल रहा दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाला मार्ग एक ओर से खोला गया है। इस बीच रविवार रात को दिल्ली पुलिस ने यूपी गेट स्थित फ्लाईओवर की सिंगल लेन दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाली को खोल दिया है।

ल्रबे समय से परेशान चल रहे यात्रियों को एनएच 9 पर दिल्ली से आने वाली लेन खुलने काफी राहत की सांस मिली है। 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के बाद दिल्ली पुलिस की ओर से सभी 14 लेन को बंद कर दिया गया था। बीच में एक दिन पांच घंटे के लिए इसी लेन को खोला गया था। इसके बाद फिर से बैरियर लगाकर बंद किया गया था। इसकी वजह से गाजियाबाद, मेरठ, लालकुआं, डासना, हापुड़ की ओर जाने वाली गाड़ियों को आनंद विहार बॉर्डर होकर ही जाना पड़ रहा था। जिससे शाम को भारी जाम लगता था। ऑफिस लौटते समय लोगों का काफी समय बर्बाद हो रहा था। लोग जाम से बचने के लिए सीमापुरी बॉर्डर से भी जाते थे। इस वजह पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में जाम लग जाता था।
हालांकि अभी गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाली लेन पर किसान बैठे हैं और इस वजह से यह लेन अभी नहीं खोली गई है। अभी बॉर्डर बंद होने से ईडीएम माल या आनंद विहार बॉर्डर होकर ही गुजरना पड़ रहा था। इन दोनों प्वाइंटों पर शाम को जाम लगता था। एक लेन खुलने से या ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox