गुलाम नबी आजाद ने की प्रधानमंत्री की तारीफ, राजनीतिक जगत में चल पड़ी चर्चाऐं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुलाम नबी आजाद ने की प्रधानमंत्री की तारीफ, राजनीतिक जगत में चल पड़ी चर्चाऐं

-कहा-अपने मूल स्वभाव को छिपाते नहीं हैं मोदी
NM News congress leader gulam nabi azad and pm narender modi

-कहा-अपने मूल स्वभाव को छिपाते नहीं हैं मोदी
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/जम्मू/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने जम्मू में एक सभा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के स्वभाव पर कई बातें कही। आजाद ने कहा कि मुझे कई नेताओं की बहुत सारी बातें पसंद हैं। मैं गांव से ताल्लुक रखता हूं। इसका मुझे गर्व है। कांग्रेस नेता की इस तरह प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ को लेकर राजनीतिक जगत में चर्चाऐं चल पड़ी है और लोग अपने-अपने हिसाब से इसके मायने निकाल रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि हम राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हैं जरूर हैं लेकिन मैं इस बात की सराहना करता हूं कि वह अपने सच्चे स्वाभाव को छिपाते नहीं हैं। आजाद ने कहा कि बचपन में चाय बेचने की घटना का जिक्र करना प्रधानमंत्री के सच्चे स्वभाव को दर्शाता है। आजाद ने कहा कि आदमी को अपनी जड़ों से जुड़े होने का फक्र होना चाहिए। मैंने कई देशों की यात्रा की, पर जब मैं अपने गांव में लोगों के साथ बैठता हूं तो उसका अलग ही मजा होता है।
गौरतलब है कि गुलाम नबी आजाद के रिटायरमेंट पर राज्यसभा में पीएम मोदी ने उनकी जमकर तारीफ की थी और यहां तक की उनसे जुड़ी एक घटना को याद करके भावुक भी हो गए थे। पीएम मोदी ने आजाद को सैल्यूट किया था। बाद में गुलाम नबी आजाद भी भावुक हो गए थे। गुलाम नबी आजाद पार्टी के उन 23 नेताओं में प्रमुख चेहरा हैं जो संगठन चुनाव की मांग को लेकर मोर्चा खोल चुके हैं। एक दिन पहले ही इन नेताओं ने जम्मू में सभा की थी और कहा था कि वे कांग्रेस को मजबूत करना चाहते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox