मिथुन चक्रवर्ती से मिले आरएसएस चीफ मोहन भागवत, बंगाल चुनाव पर अटकलों का बाजार हुआ गर्म

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मिथुन चक्रवर्ती से मिले आरएसएस चीफ मोहन भागवत, बंगाल चुनाव पर अटकलों का बाजार हुआ गर्म

-मिथुन दा ने कहा आम मुलाकात

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/कोलकाता/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरसंघचालक मोहन भागवत ने मंगलवार को फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती से मुलाकात की है। दोनों के बीच यह मुलाकात मुंबई में हुई। खास बात यह है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत खुद मुंबई में मिथुन चक्रवर्ती के घर पहुंचे थे। बड़ी फैन फॉलोइंग रखने वाले मिथुन चक्रवर्ती से चुनावी माहौल में आरएसएस चीफ की मुलाकात ने अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है।
                     मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिथुन चक्रवर्ती इस मुलाकात को राजनीतिक रंग न देने को कहा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा है कि उनका मोहन भागवत से आध्यात्मिक रिश्ता है। मिथुन ने कहा है कि वह भागवत से लखनऊ में मिले थे और उसी समय उन्हें अपने घर आने का न्योता दिया था। मिथुन चक्रवर्ती ने बीजेपी के साथ अपनी राजनीतिक पारी को दोबारा शुरू करने की अटकलों को भी खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, श्अभी कुछ भी अटकलबाजी मत कीजिए, इस तरह का कुछ भी नहीं हुआ है।
                     बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं और बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस से लंबे समय तक जुड़े रह चुके हैं। हालांकि, साल 2016 में स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox