अरविंद केजरीवाल ने शुरू किया ‘स्विच दिल्ली’ अभियान, वायु प्रदुषण रोकने को उठाया कदम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अरविंद केजरीवाल ने शुरू किया ‘स्विच दिल्ली’ अभियान, वायु प्रदुषण रोकने को उठाया कदम

-दिल्ली सरकार नई नीति के तहत सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहन ही लेगी किराये पर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- विश्व में बढ़ते वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दुनियाभर के देशों द्वारा तरह-तरह के प्रयोग किए जा रहे हैं। इसी के मद्देनजर इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को पूरी दुनिया में बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए गुरूवार को स्विच दिल्ली अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि देश की राजधानी में प्रदूषण से मुकाबले के लिए लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदें। केजरीवाल ने कहा कि अगले कुछ हफ्ते में उनकी सरकार विभिन्न उद्देश्यों के लिए केवल इलेक्ट्रिक वाहन किराये पर लेगी।
मुख्यमंत्री ने आपूर्ति श्रृंखला और बड़ी कंपनियों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, बाजार संगठनों, मॉल एवं सिनेमा हॉल को इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और अपने परिसरों में चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा, ‘‘मैं युवकों से अपील करना चाहता हूं कि वे अपने पहले वाहन के तौर पर इलेक्ट्रिक वाहन खरीदें।’’ उन्होंने लोगों से अपील की कि अभियान को जन आंदोलन बनाएं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की नीति को दुनिया में सबसे बेहतर माना जाता है और इसे प्रतिबद्धता के साथ लागू करने का समय आ गया है।
केजरीवाल ने कहा, स्विच दिल्ली अभियान में, इलेक्ट्रिक वाहनों के फायदों के बारे में जागरूकता पैदा की जाएगी। लोगों को बताया जाएगा कि यह दिल्ली को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने में कैसे योगदान दे सकता है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे प्रदूषण फैलाने वाले पेट्रोल और डीजल वाहनों से इलेक्ट्रिक वाहन के प्रतिस्थापन को बढ़ावा देने के लिए अभियान में हिस्सा लें। और प्रदूषण मुक्त दिल्ली की दिशा में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत, दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक दोपहिया और चार-पहिया वाहनों की खरीद पर व्यापक सब्सिडी की योजना बनाई है, इसके अलावा रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क भी माफ किए गए हैं।
केजरीवाल ने कहा कि अगस्त 2020 में पॉलिसी लॉन्च होने के बाद से 6,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे गए हैं। सरकार ने शहर भर में 100 चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए निविदा भी जारी की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 2024 तक दिल्ली में कुल वाहन पंजीकरण में 25 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी का एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox