नजफगढ़ देहात में बदमाशों का खौफ, काजीपुर में एक करोड़ की रंगदारी ना देने पर चलाई थी गोली

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ देहात में बदमाशों का खौफ, काजीपुर में एक करोड़ की रंगदारी ना देने पर चलाई थी गोली

-मामले पर पुलिस कर रही लीपापोती, नही दे रही जानकारी, ग्रामीणों में रोष

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ देहात में एक बार फिर बदमाशों का खौफ छाने लगा है। बदमाश खुले आम रंगदारी के लिए लोगों पर गोलियां चलाकर उन्हे डरा धमका रहे है और पुलिस सिर्फ मामलों पर लीपापोती करती ही नजर आती है। जिसकारण बदमाशों का हौंसला काफी बढ़ गया है। काजी पुर गांव मंे भी तीन स्कूटी सवार बदमाशों ने आॅटो पार्टस की दूकान पर चार राउंड गोलियां चलाकर पूरे गांव में दहशत फैला दी। और दूकानदार राजेश के साथ मारपीट कर एक सप्ताह में एक करोड़ रूपये देने की धमकी देकर फरार हो गये। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन अभी तक इस मामले में किसी आरोपी को पकड़ा नही गया है।
जानकारी के अनुसार काजीपुर गांव में दो दिन पहले एक आॅटो पाट्र्स की दूकान पर जाकर तीन बदताशों ने पहले दूकानदार राजेश से एक करोड़ की रंगदारी मांगी और फिर उसके साथ मारपीट की। बदमाशों ने रिवाल्वर निकालकर चार राउंड गोली भी चलाई और जाते-जाते एक सप्ताह में पैसे नही देने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी भी और वहो से फरार हो गये। हालांकि ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो गये। वहीं पीड़ित राजेश के पिता शेरसिंह ने बताया कि गत 13 जनवरी को बदमाशों ने उनकी दूकान पर एक पर्ची फेंकी थी जिसमे एक करोड़ की फिरोती देने के लिए लिखा था। पुलिस को इसकी सूचना भी दी गई थी लेकिन पुलिस अभी तक बदमाशों को नही पकड़ पाई हैं। अभी भी बदमाश धमकी देकर गये है कि एक सप्ताह में एक करोड़ नही मिले तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। हालांकि इस मामले में पूरा गांव एकजुट दिखाई दिया। और ग्रामीणांे ने गांव में पहरा देने की भी शुरूआत कर दी है। पुलिस ने इ स मामले में सीसीटीवी फुटेज ले ली हैं और आरोपियों की तलाश कर रही हैं ग्रामीणों का कहना है कि आरेापी नीरज बुवानियां गैंग के बताये जा रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस की लीपापोती की कार्यवाही को देखते हुए बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए ढांसा रोड़ पर भी जाम लगाया लेकिन एसीपी ने मौके पर पंहुच कर जल्द बदमाशों को पकड़ने का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीण सड़क से उठे। हालांकि इस मामले में अभी तक डीसीपी का कोई अधिकारिक बयान नही आया है। जिसकारण ग्रामीणों में रोष बना हुआ है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox