हरियाणा में शुरू हुआ कोरोना टीकाकरण अभियान, पहले चरण में महिलाओं ने संभाला मोर्चा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा में शुरू हुआ कोरोना टीकाकरण अभियान, पहले चरण में महिलाओं ने संभाला मोर्चा

-मुख्यमंत्री ने खुद संभाला कोरोना टीकाकरण अभियान का नेतृत्व, मंत्री से लेकर संतरी तक रहे सतर्क

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/हरियाणा/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- आखिर वह समय आ गया जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था शनिवार को दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है। पीएम मोदी ने वर्चुअल संबोधन के जरिए कोना वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की। हरियाणा में भी इस टीकाकरण की शुरूआत हो गई है। इस अभियान के तहत हरियाणा में कई जगह सबसे पहले सफाई कर्मचारियों को तो कई जगह आशा वर्करों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को टीका लगाया गया। बता दें कि प्रदेश को कोविशील्ड की 241503 और को वैक्सीन की 20000 डोज मिली है। टीकाकरण के लिए प्रदेश की 77 साइट तय की गई है।            यमुनानगर में कोरोना टीकाकरण विधिवत रूप से शुरू हो गया। सबसे पहले सफाई कर्मचारी को यह वैक्सीन दी गई। उसके बाद सिविल सर्जन डॉ विजय दहिया व उनकी पत्नी डॉ पूनम इन चार जगाधरी अस्पताल को भी दी गई और फिर अन्य हैल्थ वर्करों को वैक्सीन दी गई। यमुनानगर जिला में 6 स्थानों पर बनाए गए सेंटरों में कोरोना वैक्सीन देने की शुरुआत की गई। सभी जगह 100 लोगों को आज वैक्सीन दी जाएगी। इसके लिए बाकायदा सभी को पोर्टल पर अपना डाटा अपलोड करने का संदेश आ रहा है।             पानीपत सिविल अस्पताल में कोविड-19 टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ करनाल लोकसभा सीट के सांसद संजय भाटिया ने दीप प्रज्वलित कर व रिबन काटकर किया। इस मौके पर सीएमओ संतलाल वर्मा समेत डाक्टरों की टीम मौजूद रही सबसे पहले महिला हेल्थ वर्कर पूनम को टीका लगाया गया। हेल्थ वर्कर ने बताया कि उन्हें खुशी हो रही है कि सबसे पहले टीका नहीं लगाया गया है। टीका लगवाने से उन्हें किसी तरह का कोई भय नहीं था।              सोनीपत सिविल अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारी सीता को पहली कोरोना वैक्सीन डोज दी गई। दादरी जिले में पहली कोरोना वैक्सीन की डोज महिला ग्रुप डी कर्मचारी मुकेश को दी गई। रेवाड़ी में महिला सफाई कर्मी बिना को लगा पहला टीका सिरसा में कोरोना वैक्सीन का पहला टीका सफाई कर्मी को लगाया गया। पलवल में सबसे पहला टीका फोर्थ क्लास 38 वर्षीय महिला गुड़िया को लगवाया गया। करनाल में पहला टीका सफाई कर्मी को लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग में फैमिली प्लानिंग डिपार्टमेंट के कर्मचारी अनिल शर्मा को लगा। झज्जर जिले में आंगनवाड़ी वर्कर नीतू को पहली वैक्सीन लगाई गई। गुरुग्राम में स्वास्थ्य कर्मचारी 46 वर्षीय राधा को कोरोना वैक्सीन का टीका लगा। कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में एम्स निदेशक डॉ रणवीर गुलेरिया के शिष्य डॉ गुरदीप सिंह ने सबसे पहले वैक्सीनेशन लगवाई। अंबाला में सिविल सर्जन डॉ कुलदीप सिंह को पहली वैक्सीन दी गई।              कुल मिलाकर देखा जाये तो हरियाणा में महिलाकर्मियों ने वैक्सीनेशन में अपना विश्वास दिखाया और सबके लिए मिसाल बनते हुए सबसे पहले टीका लगवाया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox