पाकिस्तान की फिर हुई किरकिरी, मलयेशिया ने दिया पाक को झटका

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पाकिस्तान की फिर हुई किरकिरी, मलयेशिया ने दिया पाक को झटका

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देश-विदेश/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अपनी खस्ता हालत को छिपाने के लिए पाकिस्तान भले ही लाख कोशिश कर रहा हो लेकिन पैसे को लेकर पाकिस्तान की विश्व पटल पर बार-बार किरकिरी हो रही हैं। अबकि बार पाकिस्तान को उसके दोस्त मलयेशिया ने तगड़ा झटका दिया है। मलयेशिया के अधिकारियों ने शुक्रवार को कुआलालंपुर हवाई अड्डे पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के बोइंग-777 विमान को जब्त कर लिया। इस विमान को स्थानीय अदालत के आदेश के बाद जब्त किया गया है। एयरलाइन ने शुक्रवार को कहा कि वह राजनयिक चैनलों के माध्यम से मामले को आगे बढ़ाएगा।
दरअसल, पीआईए ने 2015 में एक वियतनामी कंपनी से बोइंग-777 सहित दो विमान किराए पर लिए थे। पीआईए ने एक बयान में कहा, श्मलयेशिया की एक स्थानीय अदालत ने पीआईए के एक विमान को जब्त कर लिया है। इसमें पीआईए और ब्रिटेन की अदालत में लंबित एक अन्य पक्ष के बीच कानूनी विवाद से संबंधित एकतरफा निर्णय लिया गया है।श्
हालांकि एयरलाइन ने यह नहीं बताया कि विमान को कहां जब्त किया गया है और न ही उसने अदालती मामले की जानकारी दी। एयरलाइन ने अपने बयान में कहा कि यह स्थिति श्अस्वीकार्यश् है और उसने पाकिस्तान की सरकार से इस मामले को राजनयिक माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए समर्थन मांगा है।

यात्रियों को निकाला बाहर
पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किस कदर बेइज्जती हो रही है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मलयेशिया ने विमान को जब्त करने से पहले सारे यात्रियों को विमान से बाहर निकाल दिया। इसके बाद यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। इन विमानों को विभिन्न कंपनियों से समय-समय पर ड्राई लीज पर लिया गया है। जब्त किया गया विमान कराची से मलयेशिया पहुंचा था। जानकारी के अनुसार विमान जब्ती के कारण 18 सदस्यीय स्टाफ कुआलालंपुर में फंस गया है। प्रोटोकॉल के अनुसार अब उन्हें 14 दिन क्वारंटीन किया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox