टीएमसी सांसद नुसरत जहां का भाजपा को लेकर विवादित बयान आया सामने

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

टीएमसी सांसद नुसरत जहां का भाजपा को लेकर विवादित बयान आया सामने

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पश्चिमी बंगाल/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की बशीरहाट से सांसद नुसरत जहां ने भाजपा को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने भाजपा को कोरोना वायरस से ज्यादा खतरनाक वायरस बताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी हिंदू-मुसलमान के बीच दंगा कराती है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सत्ता में आई तो मुस्लिमों के उलटे दिन शुरू हो जाएंगे।
टीएमसी सांसद ने उत्तर 24 परगना के मुस्लिम बहुल इलाके देगंगा में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा की तुलना कोरोना वायरस से कर दी। उन्होंने कहा, श्आप लोग अपनी आंख खोलकर रखिए… भाजपा जैसा खतरनाक वायरस घूम रहा है। यह पार्टी धर्म के बीच भेदभाव और आदमी-आदमी के बीच दंगा कराती है। अगर भाजपा सत्ता में आई तो मुसलमानों की उलटी गिनती शुरू हो जाएगी।

ममता की चुप्पी पर अमित मालवीय ने उठाए सवाल
टीएमसी सांसद नुसरत के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ममता बनर्जी और उनकी पार्टी पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाया। मालवीय ने कहा, श्पश्चिम बंगाल में वैक्सीन पर सबसे खराब राजनीति हो रही है। पहले ममता बनर्जी की कैबिनेट के मौजूदा मंत्री सिद्दीकुल्ला चैधरी ने वैक्सीन ले जा रहे ट्रक को रुकवा दिया। अब एक टीएमसी सांसद मुस्लिम बहुल इलाके देगंगा में चुनाव प्रचार करते हुए बीजेपी की तुलना कोरोना से कर रही हैं। लेकिन पिशी (ममता बनर्जी) चुप हैं। क्यों? तुष्टिकरण?

वैक्सीन ले जा रहे वाहन को करना पड़ा डायवर्ट
शनिवार 16 जनवरी से पूरे देशभर में टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है। ऐसे में पश्चिम बंगाल में भी कोरोना की वैक्सीन भेजी गई। लेकिन कृषि कानूनों के विरोध में राष्ट्रीय राजमार्ग बंद था, जिसकी वजह से वैक्सीन ले जाने वाले विशेष वाहन को 12 किलोमीटर घूम कर जाना पड़ा। ममता बनर्जी की कैबिनेट में राज्यमंत्री सिद्दीकुल्ला चैधरी की अगुवाई में बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया। इस कारण बर्धमान जिले में कोरोना की वैक्सीन ले जाने वाले विशेष वाहन को रोक दिया गया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox