
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/हिसार/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हिसार में कोरोना वैक्सीन के वितरण को लेकर सोमवार को भारत विकास परिषद जिला हिसार के प्रतिनिधिमंडल ने हिसार उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त को जिला हिसार की सभी शाखाओं के स्वयंसेवकों की संख्या सहित पूरा विवरण का पत्र दिया और कोरोना वैक्सीन के वितरण में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
एक तरफ जहां पूरा देश कोरोना से जूझ रहा है वहीं दूसरी तरफ वैक्सीन को लेकर प्रशासन व्यस्था में जुटा है। जिसे देखते हुए भारत विकास परिषद हिसार ने कोरोना वैक्सीन के वितरण में प्रशासन के सहयोग के लिए अपने स्वयंसेवक उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है और इस संबंध में हिसार उपायुक्त डा. प्रियंका सोनी को अपने स्वयंसेवकों की सूची सौंप दी है। इस संबंध में जिला हिसार भाविप वीर शाखा अध्यक्ष मदनलाल यादव ने बताया कि उनका मकसद प्रशासन का सहयोग करना है। उनके स्वयंसेवक पूरी तरह से तैयार है। उन्होने बताया कि कोरोना काल में लाॅक डाउन के दौरान परिषद के सभी सदस्यों ने पूरी ईमानदारी से जनसेवा का काम किया है और परिषद अब भी यही चाहती है कि जनसेवा में उनकी भी भागीदारी हो। जिला उपायक्त से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल में जिला संयोजक कोविड वेक्सीन वितरण वप्रांत सेवा संयोजक मनीष जैन,, विवेकानंद शाखा हिसार से शाखा अध्यक्ष राजेश जैन एडवोकेट, वीर शाखा हिसार शाखा अध्यक्ष मदन लाल यादव, केंट शाखा अध्यक्ष विजेंद्र यादव, विजय ठक्कर एडवोकेट व मानव सहगल एडवोकेट उपस्थित रहे।





More Stories
गुरुग्राम में बिजली कटौती पर बवाल, जाम लगाने वालों पर पुलिस का लाठीचार्ज; कई घायल
दिल्ली में फिर शुरू होगी हॉट एयर बलून की सवारी, 150 फीट की ऊंचाई से दिखेगा शहर, जानें पूरी डिटेल
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?
सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन में टीम फरीदाबाद का शानदार प्रदर्शन
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम