पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ने उठाया नेताजी सुभाष चंद्र बोस का मामला, लिखा केंद्र को पत्र

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ने उठाया नेताजी सुभाष चंद्र बोस का मामला, लिखा केंद्र को पत्र

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/कोलकाता/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने केंद्र सरकार को एक पत्र लिखाकर कर सरकार से नेताजी सुभाष चंद्र बोस से संबंधित सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सार्वजनिक करने की मांग की है। हालांकि चुनावों के मद्देनजर सभी पार्टियां प्रदेश में विभिन्न तरह के मुद्दे उठा रही हैं। इसके साथ ही सियासी बयानबाजी के अलावा राजनीतिक हिंसा की घटनाएं भी आए दिन सामने आती रहती हैं। बहरहाल, इसी क्रम में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भंी भाजपा को घेरने के लिए अपनी चाल चल दी है।
ममता बनर्जी ने सोमवार को इस संबंध में अपने पत्र और राज्य सरकार के फैसले से जुड़ी तमाम जानकारियां दीं। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को लेकर एक बड़ी घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि बंगाल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर देश नायक दिवस मनाया जाएगा।
उन्होंने इस दौरान कहा कि मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि हमने आजादी के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस के लिए कुछ भी महत्वपूर्ण कार्य नहीं किया है। मैंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती (23 जनवरी) को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने के लिए केंद्र को पत्र लिखा है और यह मेरी मांग है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि अनिवासी भारतीयों सहित देश के सभी नागरिकों से अपील करती हूं कि नेताजी की जयंती पर यानि 23 जनवरी को दोपहर 12.15 बजे शंख फूंके।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox