देश में 1 करोड़ के पार हुआ कोरोना का आंकड़ा, 95.50 हजार लोगों ने दी कोरोना को मात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश में 1 करोड़ के पार हुआ कोरोना का आंकड़ा, 95.50 हजार लोगों ने दी कोरोना को मात

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार पहुंच गया है। देश में कोरोना का कहर पहले से कम हुआ है, लेकिन अभी थमा नहीं है. ब्राजील, जर्मनी, रूस, ब्रिटेन समेत कई देशों में भारत से ज्यादा मामले आ रहे हैं। देश में लगातार छठे दिन 30 हजार से कम कोरोना केस आए हैं। कल पांच महीने बाद दूसरी बार 23 हजार से कम मामले आए थे। पिछले 24 घंटे में 25,152 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं 347 लोग की कोरोना से मौत भी हुई है। अच्छी बात ये है कि बीते दिन 29,885 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ हो गए हैं। इनमें से अब तक एक लाख 45 हजार 136 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस घटकर तीन लाख 8 हजार हो गए। अब तक कुल 95 लाख 50 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (प्ब्डत्) के मुताबिक, 18 दिसंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 16 करोड़ कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. देश में पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है. 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से कम हैं और 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से ज्यादा हैं।
महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में सबसे ज्यादा रिकवरी हुई है। कुल रिकवरी के 52 फीसदी मामले इन्हीं पांच राज्यों में है। राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 22 दिनों से लगातार कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हो रही हैं। देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.45 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 95 फीसदी से ज्यादा है। एक्टिव केस 3.5 फीसदी से भी कम है।
सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का नौवां स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox