देश में घटी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में मिले 26567 संक्रमित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश में घटी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में मिले 26567 संक्रमित

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश के लिए यह राहतभरी खबर है कि कोरोना वायरस का कहर लगातार कम होता नजर आ रहा है। रोजाना मिलने वाले नए मरीजों की संख्या कम होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 26,567 नए मामले रिपोर्ट किए गए, जबकि सोमवार को 32,981 मामले रिपोर्ट किए गए थे। देश में अब संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 91 लाख हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 26,567 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, इस दौरान 385 लोगों की वायरस के चलते मौत हुई है। देश में अब तक कुल 97,03,770 लोग कोरोना की चपेट में आकर संक्रमित हुए हैं।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या अब 91,78,946 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 39,045 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। दूसरी तरफ, देश में सक्रिय मामले लगातार चार लाख से नीचे बने हुए हैं।

महामारी के खिलाफ जंग सही दिशा में
आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,83,866 है। संक्रमणुक्त मरीजों और सक्रिय मामलों के बीच का फासला अधिक है, जो यह दिखाता है कि वायरस के खिलाफ जंग सही दिशा में जा रही है। देश में कोरोना वायरस के कारण अब तक 1,40,958 लोगों की मौत हुई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox