
मानसी शर्मा / – कोरोना ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है। वहीं भारत में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना का नया सब वेरिएंट JN.1के कई मामले सामने आए हैं। ये अब 7 राज्यों में लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है और नए वेरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 83 हो गई है। आंकड़ों के अनुसार कोरोना के नए वेरिएंट का सबसे ज्यादा असर गुजरात में देखने को मिल रहा है। गुजरात में JN.1वेरिएंट के 34केस मिले हैं। वहीं इसके अलावा गोवा से 18, कर्नाटक से 8, महाराष्ट्र से 7, केरल और राजस्थान से 5-5, तमिलनाडु से 4और तेलंगाना से 2 पॉजिटिव केस मिले हैं।
एक दिन में सामने आए 529 मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को भारत में एक दिन में कोरोना के 529नए मामले सामने आए हैं, जिससे कुल एक्टिव मामलों की संख्या 4093 हो गई है। 3 संक्रमितों की मौत भी हुई है जिनमें से 2 कर्नाटक के और एक गुजरात का मरीज शामिल हैं।
4.50 करोड़ है कुल मामले
कोरोना की कुल मामलों की बात की जाए तो तक कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 4.50 करोड़ (4,50,10,189) है। इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,33,340 हो गई है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,72,756 हो गई है। स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है, वहीं मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
कर्नाटक सरकार ने जारी की एडवाइजरी
दूसरी तरफ,कर्नाटक सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच एक नई एडवाइजरी जारी की है। जिसके तहत अब संक्रमितों को सात दिनों के लिए घर के अंदर आइसोलेशन में रहना होगा। इसके साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच का निर्देश दिया गया है।





More Stories
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित
कश्मीरी गेट में कैश लूट के दौरान कारोबारी की हत्या का खुलासा, चचेरा भाई समेत तीन गिरफ्तार
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,