पहले की खूब मस्ती..फिर दोस्तों पर ही चढ़ा दी कार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पहले की खूब मस्ती..फिर दोस्तों पर ही चढ़ा दी कार

मानसी शर्मा / – जयपुर में एक खौफनाक वारदात सामने आई है।यहां एक युवती पर कार चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने आरोप के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। वहीं पुलिस ने तलाश भी शुरू कर दी है।

मामूली बहस से युवती पर चढ़ाई कार

हुंआ यूं कि कुछ दोस्त मिलकर देर रात को पार्टी करने के लिए एक होटल में पहुंचे थे। सभी खा-पीकर होटल से बाहर आते है। लेकिन, अचानक बातचीत के दौरान है दो दोस्तों में बहस शुरू हो जाती है। ये बहस इतनी बढ़ जाती है कि एक युवक जो कार में पहले से ही बैठता हुआ था वह कार को थोड़ा पीछे लेता और फिर तेजी के साथ दो लोगों पर गाड़ी चढ़ा देते है। इसमें में एक युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो जाते है जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया जाता है। लेकिन, डाक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।

आरोपी मंगेश मौके से फरार

वहीं युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना जवाहर सर्किल क्षेत्र के गिरधर मार्ग की बताई जा रही है। आरोपी मंगेश मौके से फरार हो गया।  मृत युवती की पहचान उमा सुथार के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक ने बताया कि आरोपी ने उमा पर कोई कमेंट किया जिस वजह से दोनों में बहस हुई थी।

पीड़ित युवक ने बताया कि आरोपी ने उमा पर कपड़ों को लेकर कुछ कमेंट किया था। जिसके बाद दोनों में बहस हो गई। लेकिन अचानक फिर आरोपी ने अपनी कार को पीछे लिया और हमारे ऊपर कार को चढ़ा दिया। इसमें उमा की मौत हो गई। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर लिए है। वहीं फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox