नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- झाड़ौदा स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक महिला सिपाही (30) ने अपने अधिकारियों पर दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न और धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला सिपाही बल के लिए कुश्ती में कई पदक जीत चुकी हैं। उसने टीम के कोच निरीक्षक सुरजीत सिंह और डीआईजी व मुख्य खेल अधिकारी खजान सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपी डीआईजी 1986 में हुए एशियाई खेल में सिल्वर जीत चुके हैं और अर्जुन अवार्डी भी हैं।
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर बाबा हरिदास नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, सीआरपीएफ अधिकारियों का कहना है पीड़िता की शिकायत पर आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया गया है। आईजी स्तर के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
3 दिसंबर को बाबा हरिदास नगर थाने में दर्ज शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह वर्ष 2010 में सीआरपीएफ में बतौर सिपाही भर्ती हुई। वर्ष 2012 में कुश्ती टीम में शामिल हुई और कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक जीते। उसने आरोप लगाया कि कोच ने मेरा और टीम की कई अन्य लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया। अश्लील फोटोग्राफ लेकर ब्लैकमेल किया। उसने आरोप लगाया कि यह सब सुरजीत सिंह ने डीआईजी (खेल) खजान सिंह के निर्देशों पर किया। विरोध करने पर उसे परेशान किया गया और निर्धारित समय से पहले ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए कहा गया। वर्ष 2014 में दोनों आरोपियों ने वसंत कुंज के एक फ्लैट पर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब इसकी शिकायत बल के अधिकारियों से की तो दोनों आरोपियों ने डरा धमका कर उसे शिकायत वापस लेने पर मजबूर किया। पीड़िता ने वर्ष 2018 में राष्ट्रीय महिला आयोग में इसकी शिकायत की थी। लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उसने पुलिस में इसकी शिकायत दी है।


More Stories
बुराड़ी में पुलिस की सतर्कता से दो शातिर चोर गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
गुलाबी बाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कुख्यात झपटमार गिरफ्तार, सोने की चेन और चोरी की बाइक बरामद
श्री हंस सत्संग भवन में लगा रक्तदान शिविर, दर्जनों लोगों ने किया महादान
हाईकोर्ट ने शराब घोटाले में 23 आरोपियों से मांगा जवाब, केजरीवाल भी शामिल
शेयर बाजार में हड़कंप, निवेशकों के 12 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति डूबी
परिवार में शोक, फिर भी टीम के लिए खेले ईशान किशन, जीत के बाद बताई भावुक कहानी