दिल्ली पुलिस ने इस्लामिक-खालिस्तानी संगठन की बड़ी साजिश की नाकाम, 5 आतंकी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली पुलिस ने इस्लामिक-खालिस्तानी संगठन की बड़ी साजिश की नाकाम, 5 आतंकी गिरफ्तार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार को एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए शकरपुर इलाके से पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इसमें से दो आतंकी खालिस्तान समर्थक बबर खालसा संगठन के और तीन आतंकी कश्मीरी इस्लामिक आतंकी संगठन के हैं। इनके पास से 1 लाख डॉलर, भारी मात्रा में हथियार और अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं। दिल्ली पुलिस इनका किसान संगठनों से लिंक खंगालने में जुटी हुई है। ये दिल्ली में किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए आए थे और इनके निशाने पर भाजपा व आरएसएस के नेता बताये जा रहे हैं। पुलिस ने इन्हें मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के कार्यालय में आतंकियों से पूछताछ जारी है। स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने कहा, दिल्ली के शकरपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो पंजाब के, तीन कश्मीर के हैं। उनके पास से हथियार और दस्तावेज बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आतंकियों को आईएसआई के नारकोटेररिज्म समूह का समर्थन प्राप्त है। आतंकी संगठन के नाम की पुष्टि होना अभी बाकी है। शकरपुर से गिरफ्तार पांच लोगों में से एक की पहचान पंजाब के शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह के हत्यारे के रूप में की जा रही है। उसकी भूमिका तलाशी जा रही है।
मीडिया ने पहले ही एक खबर जारी की थी कि किसान आंदोलन के बहाने आतंकी दिल्ली आ सकते हैं। पांच दिसंबर को प्रकाशित खबर में बताया गया था कि नए कृषि कानूनों के विरोध में बाहरी दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों में किसानों के रूप में कुछ शरारती तत्व घुसकर शरारत कर सकते हैं। प्रदर्शन स्थलों पर कुछ शरारती तत्व घुसने की कोशिश भी कर रहे हैं। साथ ही यहां विदेशों से आने वालों की कॉल की संख्या भी बढ़ गई है। देश के खुफिया विभाग ने गृह मंत्रालय को शुक्रवार शाम को ये इनपुट्स दिए हैं। इस तरह के इनपुट्स मिलने के बाद गृह मंत्रालय के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि इनपुट्स में कहा गया है कि कुछ शरारती तत्व प्रदर्शनकारियों में घुसकर माहौल को बहुत ज्यादा खराब कर सकते हैं। ये शरारती तत्व चाहते हैं कि किसान और पुलिस के बीच टकराव हो। इन शरारती तत्वों को एक संगठन का समर्थन मिला हुआ है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने ये भी बताया था कि कुछ शरारती तत्वों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि प्रदर्शनकारियों के बीच में कुछ लोगों के पास कनाडा समेत कई देशों से कॉल आ रही हैं।

पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसी आइएसआइ इनका करते थे इस्तेमाल करते
शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि बब्बर खालसा से जुड़े इन पांचों आतंकियों का इस्तेमाल पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी करती है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये आतंकी किस बड़ी घटना को अंजाम देने के मकसद से दिल्ली में थे। यह जानकारी सामने आई है कि इनके निशानों पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक के कार्यकर्ता व बड़े नेता रहते हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox