राजधानी में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 4006 नये मामले आये सामने, 86 लोगों की मौत 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राजधानी में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 4006 नये मामले आये सामने, 86 लोगों की मौत 

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजधानी में पिछले 24 घंटों में 4006 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं, मंगलवार को 5036 लोगों डिस्चार्ज किया गया है। इसी के साथ 86 मौतें दर्ज की गई हैं। दिल्ली में अभी कुल पॉजिटिविटी रेट 9.05 प्रतिशत है। जबकि पिछले दस दिनों में मृत्यु दर 1.93 प्रतिशत दर्ज की गई है। 
दिल्ली में मंगलवार को 58456 कोरोना जांच की गई हैं। इसमें 30297 आरटी-पीसीआर जांच और 28159 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। राजधानी में अब तक कुल 63,46,521 कोरोना जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कुल 5,74,380 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें से कुल 5,33,351 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से राजधानी में अब तक कुल 9,260 मौतें हुई हैं। दिल्ली में अभी कुल 31,769 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से 19400 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। राजधानी में अभी कुल 5669 कंटेनमेंट जोन हैं। 

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox