पर्यावरण सुरक्षा को लेकर गुरूग्राम प्रशासन अलर्ट, ग्रेडिड रैस्पांस एक्शन प्लान पर दिखा सख्त

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पर्यावरण सुरक्षा को लेकर गुरूग्राम प्रशासन अलर्ट, ग्रेडिड रैस्पांस एक्शन प्लान पर दिखा सख्त

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/- पर्यावरणीय प्रदूषण(रोकथाम एवं नियंत्रण) प्राधिकरण द्वारा 15 अक्तुबर से लागू किए गए ग्रेडिड रैस्पांस एक्शन प्लान की पालना सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम गुरूग्राम गंभीरता से कार्य कर रहा है। इसके तहत एक ओर जहां ग्रेप की उल्लंघना करने वालों पर नजर रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर धूल को उडने से रोकने के लिए कार्य हो रहा है।
इस बारे में जानकारी देते हुए नगर निगम गुरूग्राम की अतिरिक्त आयुक्त एवं ग्रैप के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी जसप्रीत कौर ने बताया कि ईपीसीए द्वारा 15 अक्तुबर से ग्रैप लागू किया गया था। नगर निगम गुरूग्राम द्वारा ग्रैप की पालना सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रवाईज टीमों का गठन करके ग्रैप का उल्लंघन करने वालों को रोकने की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। इन टीमों ने 15 अक्तुबर से 30 नवम्बर तक क्षेत्र में लगातार निगरानी करते हुए ग्रैप की उल्लंघना करने वाले 267 लोगों के चालान किए तथा उन पर 56 लाख 95 हजार रूपए का जुर्माना लगाया। इन 267 उल्लंघनकर्ताओं में कचरा जलाने के मामले में 27 उल्लंघनकर्ताओं पर 1 लाख 35 हजार रूपए, सीएंडडी वेस्ट के मामले में 23 उल्लंघनकर्ताओं पर 5 लाख 75 हजार रूपए, धूल उड़ाने वाली गतिविधियां करने के मामले में 195 उल्लंघनकर्ताओं पर 48 लाख 75 हजार रूपए, कचरा फैलाने के मामले में 17 उल्लंघनकर्ताओं पर 85 हजार रूपए तथा बिना ढके निर्माण सामग्री ट्रांसपोर्टेशन के मामले में 5 उल्लंघनकर्ताओं पर 25 हजार रूपए का जुर्माना शामिल है।
अतिरिक्त निगमायुक्त ने बताया कि ईपीसीए द्वारा निर्माण कार्यों में पर्यावरणीय नियमों की पालना सुनिश्चित करने बारे निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के मद्देनजर निर्माण साईट तथा निर्माण सामग्री का ढका होना अनिवार्य है। नगर निगम गुरूग्राम की टीमों ने अपने-अपने आवंटित क्षेत्र में निरीक्षण करते हुए निर्माणकर्ताओं को पर्यावरणीय नियमों की पालना सुनिश्चित करने की हिदायतें जारी की तथा उल्लंघनकर्ताओं पर लगातार कार्रवाई करते हुए उन पर नियमानुसार जुर्माना लगाया गया। इस प्रकार के 195 उल्लंघनकर्ताओं पर 48 लाख 75 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि धूल को उडने से रोकने के लिए नगर निगम गुरूग्राम द्वारा पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। इसके तहत सडकों की सफाई मैकेनिकल तरीके से सुनिश्चित की जा रही है, ताकि वातावरण में धूल ना उड़े। सफाई से पूर्व पानी का छिडकाव भी किया जा रहा है। इसके साथ ही सडकों एवं पेड़ों पर सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट से शोधित किए गए पानी का लगातार छिडकाव हो रहा है। इसके लिए 35 टैंकर लगाए हुए है। उन्होंने बताया कि ग्रैप से संबंधित शिकायतों की निगरानी एवं समयबद्ध तरीके से उनका समाधान करवाने के लिए नगर निगम गुरूग्राम द्वारा एयर लैब की भी स्थापना की हुई है। एयर लैब के माध्यम से पर्यावरण से संबंधित डेली बुलेटिन भी जारी किया जाता है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox