किसान व कमेरा वर्ग हमारा परिवार- डॉ अजय सिंह चैटाला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

किसान व कमेरा वर्ग हमारा परिवार- डॉ अजय सिंह चैटाला

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/सिरसा/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चैटाला ने कहा है कि जननायक जनता पार्टी किसान-कमेरे की पार्टी ही नहीं बल्कि उनका परिवार है। इसलिए किसानों की समस्याएं व मांगे पूरी करवाने का प्रयास कर रहे है।
उन्होंने कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री जननायक चैधरी देवी लाल ने हमें सिखाया कि जनता की सेवा का पहला रूप ही किसानी है। हम, हमारे ज्यादातर नेता और हमारे सभी समर्थक भी सरल और सहज रूप से खेती किसानी को समझने वाले और किसानों का सम्मान करने वाले हैं।
डॉ अजय सिंह चैटाला ने कहा कि इस आंदोलन में सभी अपनी अपनी भूमिका निभा रहे हैं कुछ पर्दे के सामने और कुछ पर्दे के पीछे। हम पर्दे के पीछे भी किसानों की दुख तकलीफ को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं भले ही जरूरी विषयों वो केंद्र से बात करना हो या सामान्य स्तर पर किसानों से बात करना हो। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जजपा इस पूरे मुद्दे पर किसानों से अलग नहीं है बल्कि उसके प्रयास निरन्तर जारी हैं। केंद्र और राज्य के सभी महत्वपूर्ण लोग इस मुद्दे के सर्वसम्मत हल के प्रयासों में लगे हैं। जिसके परिणाम निश्चित ही सुखद ही होंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox