नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/हरियाणा /नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हरियाणा सरकार प्रदेश के युवाओं को स्वस्थ व सशक्त बनाने के लिए अब हरियाणा में योग को स्कूली शिक्षा में विषय के तौर पर शामिल किया जाएगा। हरियाणा योग परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
चंडीगढ़ में बुधवार को योग परिषद की बैठक मुख्यमंत्री मनोहर लाल व योगगुरु स्वामी रामदेव की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश में योगशाला की संख्या 2000 की जाएगी। माह के पहले रविवार को योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा। योग प्रशिक्षकों की भर्ती भी की जाएगी।


More Stories
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
बिजली मीटर लगाने के नाम पर रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार
द्वारका हाफ मैराथन में BRG का दबदबा
माउंट आबू मैराथन में बीआरजी का शानदार प्रदर्शन
गुभाना में रविंद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
दिल्ली-NCR में BRG का दमदार प्रदर्शन!