नजफगढ़ पुलिस ने चोरी के म्यूजिक सिस्टम के साथ पकड़ा एक संदिग्ध स्नेचर व लुटेरा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ पुलिस ने चोरी के म्यूजिक सिस्टम के साथ पकड़ा एक संदिग्ध स्नेचर व लुटेरा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ पुलिस की गश्ती टीम ने अपने ही थाने के एक सक्रिय बीसी को चोरी के कार म्यूजिक सिस्टम के साथ एक संदिग्ध स्नेचर व लुटेरे को पकड़ा है। आरोपी पहले से ही चोरी, लूट व स्नेचिंग के 11 मामलों में शामिल रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि नजफगढ़ पुलिस कोरोना काल में लाॅक डाउन के दौरान जेलबेल पर बाहर आये अपराधियों पर नजदीक से नजर रख रही है। बेल पर आये ज्यादातर अपराधी अपराध कर पुलिस की पकड़ में आ रहे है। रविवार को भी नजफगढ़ पुलिस के एएसआई महेन्द्र, पीएसआई लाकड़ा व सिपाही सोनू ने शिकायतकर्ता नितिन अग्रवाल की कार से म्यूजिक सिस्टम चोरी होने की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए आरोपी आशीष कुमार उर्फ सोनू को साई बाबा मंदिर के पास से चोरी के म्यूजिक सिस्टम व बटन दार चाकू के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। एसएचओ नजफगढ़ सुनील कुमार व एसीपी जोगेन्द्र जून ने इस मामले में पुलिस टीम को कार्यवाही करने व उनका मार्ग निर्देशन कर आरोपी को पकड़ने में पूरी मदद की। पुलिस ने आरोपी की पहचान आशीष कुमार उर्फ सोनू पुत्र जयनारायण निवासी अजयपार्क नजफगढ़ के रूप में की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले से 11 मामलों में शामिल रहा है और नजफगढ़ थाने का बीसी भी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox