छावला पुलिस ने पकड़ी 32 पेटी अवैध देसी शराब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

छावला पुलिस ने पकड़ी 32 पेटी अवैध देसी शराब

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- छावला थाना पुलिस ने हरियाणा से दिल्ली में सप्लाई के लिए लाई जा रही 32 पेटी अवैध देसी शराब पकड़ी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी कार जब्त कर ली है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि अवैध शराब के नेटवर्क को तोड़ सके।


द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि छावला थाना पुलिस अवैध शराब की सप्लाई के खिलाफ काफी सख्त रूख अपनाये हुए है। रविवार को छावला पुलिस के बीट कांस्टेबल मंजीत व गौरव ने गुप्त सूचना के तहत कार्यवाही करते हुए गुरूग्राम रोड़ पर स्थित रिलायंस फ्रेश के पास से एक होडा एकोर्ड गाड़ी को पकड़ा है जिसमें सैनिक एंक्लेव निवासी अबदुल रहमान पुत्र अबदुल सत्तार निवासी सैनिक एंक्लेव, मोहन गार्डन, उत्तमनगर 32 पेटी अवैध देसी शराब लेकर जा रहा था। पुलिस टीम ने इसकी सूचना एसएचओ ज्ञानेन्द्र राणा को दी जिसपर एसएचओ ने मौके पर पंहुचकर कार को कब्जे में लेने और उसकी तलाशी लेने के निर्देश दिये। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हरियाणा के बहादुरगढ़ से शराब लाता है। जबकि गाड़ी नजफगढ़ निवासी नरेन्द्र के नाम से है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे बहादुरगढ़ व दिल्ली के लिंक के बारे में जानकारी जुटा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox