प्रतिष्ठित कोचिंग सैंटरों की सिविल सेवा की विडियों बेचने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रतिष्ठित कोचिंग सैंटरों की सिविल सेवा की विडियों बेचने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नाॅर्थ जिला पुलिस की साईबर सैल टीम ने एक ऐसे आरोपी को पकड़ा है जो सिविल सेवा की कोचिंग से जुड़ी विभिन्न प्रतिष्ठित कोचिंग सैंटरों की विडियों नकली ऐप के जरीये बेचता था। पुलिस ने बताया आरोपी यू-ट्यूब, टेलीग्राम व गूगल ड्राइव के जरीये डाउनलोड की हुई डिस्क व ऐप बेचता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि सिविल सर्विसिज की कोचिंग देने वाले एक सैंटर ने द स्टडी ने शिकायत की थी कि उनकी कक्षा की विडियों बाजार में नकली ऐप के जरीये बिक रही है। इस पर जिले की साईबर सैल के इंचार्ज सुनील कुमार व एसीपी हरपाल सिंह ने मामले की जांच के लिए एसआई रोहित, रोहित शर्मा, एएसआई राजीव हवलदार पुनीत व सिपाही प्रकाश की एक टीम बनाई। टीम ने मामले की जांच शुरू करते हुए यूपीआई आईडी की जांच की जिसका खाता माडल टाउन के एक प्रतिष्ठित बैंक की निकली। पुलिस ने पाया कि खाता मउ यूपी निवासी राणा प्रताप सिंह के नाम पर है और उसका फोन नंबर भी दर्ज है। जैसे ही जांच आगे बढ़ी तो टीम को पता चला की खाते का संचालन प्रियदर्शन तिवारी उर्फ विक्रान्त उर्फ विराट पुत्र संपूर्णानंद कर रहा था। जिसका मोबाईल नंबर भी मिल गया। पुलिस ने पूरी जानकारी के बाद आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी से पुलिस ने वह सिम कार्ड भी बरामद कर लिया जिससे वह खाते को संचालित करता था। पुलिस ने आरोपी से ओपो आई फोन भी बरामद कर लिया जिसमे ंपुलिस ने शिकायत कर्ता द्वारा बताई गई डाउनलोडिंग भी मिल गई। आरोपी सभी शिकायत कर्ता की सभी आई क्लाउड आईडी, जीमेल आईडी व यू-ट्यूब चैनल की सभी डाउनलोडिंग भी बरामद कर ली। गौरतलब है कि द स्टडी आॅफ मनीकांत के नाम से कोचिंग की डाउनलोडिंग बेची जा रही थी इसमें फोनिक्स कोचिंग सैंटर की भी क्लास विडियों तक बेची जा रही थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रियदर्शन ने बताया कि वह हरदेव नगर झाड़ौदा माजरा का रहने वाला है। उसने इग्नू से पालिटिक्ल सांईस में बीए आॅनर्स की और फिर यूपीएससी की तैयारी में जुट गया। उसने यूपीएससी की परीक्षा भी दी। आरोपी ने एम करने के साथ-साथ अपनी तैयारी के लिए विभिन्न कोचिंग सैंटरों से संपर्क किया और उनके कोचिंग ऐप भी खरीदे। इसके बाद आरोपी ने टेलीग्राम पर भी विडियों संपर्क लिया। और उसने एक अपना एप बनाकर लोगों को आॅनलाईन देना शुरू कर दिया जो द स्टडी बाई मनीकांत आॅन टेलीग्राम पर देने लगा। पुलिस ने आरोपी एक आई फोन-6, एक आई फोन एसई, एक ओपो मोबाईल फोन, एक एचपी लैपटाप, एक सैमसंग टैब व चार सिम कार्ड बरामद किये हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि और भी जानकारी मिल सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox