जोय राईड के लिए चुराता था बाईक, चढा पुलिस के हत्थे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जोय राईड के लिए चुराता था बाईक, चढा पुलिस के हत्थे

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- उत्तमनगर थाना पुलिस ने 40 फुटा ओम विहार से एक ऐसे चोर को पकड़ा है जो जोय राईड के लिए लोगों की बाईक चुराता था। पुलिस ने आरोपी से तीन चोरी की बाईक बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का भी खुलासा हो सके।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि उत्तमनगर थाना पुलिस जब 40 फुटा रोड़ ओम विहार में रोको टोको अभियान के तहत वाहनों की जांच कर रही थी तो उसी समय पुलिस ने काली बस्ती की तरफ से एक युवक बाईक पर आता दिखाई दिया। इस पर पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया लेकिन पुलिस को देखते ही उक्त युवक बाईक को घुमाकर भागने लगा तो सतर्क पुलिस टीम के एएसआई जे के थाॅमस, सिपाही भरत लाल व अजय ने उसे दबोच लिया। जब आरोपी पुलिस के सवालों के जवाब सही से नही दे पाया तो टीम ने उससे बाईक की आरसी दिखाने की बात कही। लेकिन वह आर सी नही दे पाया तो पुलिस ने बाईक की जांच की तो पता चला कि यह बाईक ओम विहार फेस-5 से चुराई गई है। पुलिस ने इसकी सूचना एसएचओ व एसीपी को दी और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी अजय पुत्र फाल्गुनी साहनी निवासी एमआरसी स्कूल विकास नगर दिल्ली ने बताया कि वह मजे के लिए बाईक चुराता है। पुलिस ने उसके पास से बिंदापुर क्षेत्र से चुराई गई दो और बाईके बरामद की है। पुलिस ने पूछताछ में तीन मामले सुलझने का भी दावा किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अनपढ़ है और उसके पिता व भाई आॅटो चलाते हैं। लेकिन गलत संगत के चलते वह बाईक चुराने लग गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox