शराब तस्करों के खिलाफ द्वारका जिला पुलिस का बड़ा अभियान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शराब तस्करों के खिलाफ द्वारका जिला पुलिस का बड़ा अभियान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला पुलिस के विभिन्न थानों ने वीरवार को शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन महिला शराब तस्करों को पकड़ा है। पुलिस ने तीनो आरोपी महिलाओं से 283 पव्वे अवैध शराब बरामद की हैं। थाना छावला पुलिस ने पंडवाला मोड़ से प्रेरणा बस्ती में रहने वाली एक महिला शराब तस्कर को पकड़ा है। वही द्वारका सैक्टर-23 थाना पुलिस ने एक तस्कर से 100 पव्वे व बिंदापुर पुलिस ने भी एक आरोपी को पकड़कर 50 पव्वे अवैध शराब बरामद की है। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
द्वारका जिला डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि पंडवाला मोड़ पर गश्त कर रहे सिपाही प्रदीप ने एक सूचना के तहत प्रेरणा बस्ती की एक महिला को पकड़ा है। महिला की पहचान राजेश उर्फ चिड़िया पत्नी किरनपाल निवासी प्रेरणा बस्ती रेवला खानपुर के रूप में की है। छावला एसएचओं ने महिला को गिरफ्तार करने के लिए हवलदार विनय व महिला सिपाही मुकेश को जिम्मेदारी सौंपी है। टीम ने बताया कि महिला एक प्लाॅस्टिक का बैग लिये हुए थी जिसमें अवैध देसी शराब के 133 पव्वे बरामद किये गये है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है ताकि उन लोगों की पहचान की जा सके जिन्हे उक्त महिला तस्कर शराब सप्लाई करती थी।
द्वारका सैक्टर-23 थाना पुलिस के सिपाही नितेश व विकास ने गश्त के दौरान एमसीडी कार्यालय भरथल से एक महिला को 100 पव्वों के साथ पकड़ा है। महिला उक्त शराब सप्लाई के लिए प्लाॅस्टिक बैग में डालकर ले जा रही थी। पुलिस ने महिला की पहचान जिनेश पत्नी समरपाल निवासी एमसीडी कार्यालय भरथल के रूप में की है। वहीं बिंदापुर थाना पुलिस के सिपाही योगराज एवं विक्रम ने सुभाष पार्क नजदीक पोस्ट आफिस से एक महिला को पकड़ा है जो प्लाॅस्टिक के बैग में डालकर 50 देसी शराब के पव्वे सप्लाई के लिए लेकर जा रही थी। पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान सुनिता बेन पत्नी मानसिंह निवासी आरजेड-1, सुभाष पार्क एक्सटेंशन उत्तमनगर के रूप में की है। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ं
डीसीपी का इस मामले में कहना है कि जिला पुलिस पूरी मुस्तैदी से शराब तस्करों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। अब ज्यादातर पुरूष अपराधी व शराब तस्कर पुलिस के शिकंजे में आ चुके है जिसकारण अब जिले मे शराब की तस्करी महिलाओं से कराई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का मानना है कि पुलिस महिलाओं पर ज्यादा ध्यान नही देती जिसे देखते हुए अब शराब की तस्करी महिलाओं से कराई जा रही है। उन्होने कहा कि लेकिन पुलिस महिला हो या पुरूष, कोई भी हो, अपराधी को पुलिस नही छोड़ेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox