एनवाईके जिला दक्षिण-पश्चिम की जिला कमेटी की बैठक आयोजित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एनवाईके जिला दक्षिण-पश्चिम की जिला कमेटी की बैठक आयोजित

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/जिला दक्षिण-पश्चिम/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नेहरू युवा केंद्र जिला दक्षिण-पश्चिम की जिला कमेटी की बैठक का आयोजन मंगलवार को डीएम कार्यालय कापसहेड़ा के मीटिंग हाल में किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम अरूण कुमार ने की। बैठक में जिला कमेटी के नये सदस्यों से सभी की पहचान कराई गई। इस मौके पर एनवाईके जिला समन्वयक एस पी सिंह ने कमेटी के सामने केंद्र की गतिविधियों व सालाना योजनाओं की जानकरी रख्ी। वहीं नव नियुक्त कमेटी सदस्यों ने श्री सिंह की रिपोर्ट पर अपने सुझाव भी दिये। हालांकि कमेटी के अध्यक्ष जिलाधिकारी नवीन अग्रवाल है लेकिन उन्होने आज की बैठक के लिए उपाध्यक्ष अरूण कुमार को मीटिंग की कमान संभालने का आदेश दिया।
यहां बता दें कि नेहरू युवा केंद्र खेल एवं सांस्कुतिक मंत्रालय भारत सरकार की एक इकाई है। जिसके कार्यालय लगभग देश के सभी जिलों में खुले है। एनवाईके विशेष रूप से युवक-युवतियों को एक ऐसा प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है जिसमें युवा वर्ग अपने विचारों का सामाजिक तानाबाना बुनता है। एनवाईकें युवाओं को सामाजिक कुरीतियों से लड़ने के लिए मानसिक रूप से तैयार करता है। उनमें सामाजिक चेतना व सांस्कृतिक विचारों का आदान-प्रदान करने की जिज्ञासा भी देता है। आज के नये युग में एक एनवाईवी की जिम्मेदारियां भी बढ़ गई है। जिसके तहत एनवाईकें के वालंटियर अब सरकार के साथ आपादाओं में भी अपनी भूमिका निभाने लगे हैं।
मंगलवार को हुई बैठक में कई विषयों को लेकर कमेटी के सदस्य काफी उत्सुक दिखाई दिये जिसमें बिरेन्द्र कुमार सोनी की छत पर सब्जी उगाने की योजना व मशरूम योजना में सभी ने दिलचस्पी दिखाई। वहीं कमेटी सदस्यों द्वारा एनसीसी, एनएसएस, सिविल डिफेंस व एनवाईके वालंटियर को मिलाकर जिले के सभी ब्लाॅक मंडलों मंे 100-100 युवाओं की एक टीम बनाने की योजना पर सहमति जताई गई। बच्चों के लिए सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियांे के साथ-साथ जिला स्तर खेलों के आयोजन को भी हरी झंडी दिखाई गई। हालांकि कुछ सदस्यों ने कोविड काल में अहतियात व सुरक्षा के सवाल को भी उठाया। इस बैठक में एनवाईके के उप निदेशक अजीम अंसारी, डीडीएमए के इंचार्ज विनोद शर्मा, एसबीआई बैंक के अधिकारी आर के पंत, भारती काॅलेज की प्राचार्या, जिला सोशल वेलफेयर अधिकारी सरोज रावत, एनएसएस के देशराज, एनसीसी के कर्नल गुरूप्रीत सिंह समेत अनेकों मंडलों व विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक अंत में एसडीएम अरूण कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox