
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- उत्तमनगर पुलिस को उस समय अवैध शराब के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी जब सतर्क पुलिस टीम ने हरियाणा के सोनीपत से अवैध शराब लाकर पश्चिमी दिल्ली में बेचने वाले एक तस्कर को 47 कार्टन अवैध शराब के साथ पकड़ा। पुलिस का कहना है कि आरोपी वैगन आर कार में शराब की तस्करी करता था और मार्ग बदल-बदलकर दिल्ली में शराब लाता था। पुलिस दिल्ली में किस किस को आरोपी शराब सप्लाई करता था इसके लिए पूछताछ में जुटी है।
द्वारका जिला डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि कोविड काल के दौरान दिल्ली में अवैध शराब की मांग बढ गई थी और इसके तस्कर भी विभिन्न माध्यमों से शराब की तस्करी में लगे थे। लेकिन द्वारका पुलिस ने शराब तस्करों पर निरंतर कड़ी कार्यवाही कर उनकी कमर तोड़ दी है लेकिन अभी अपराधी हरियाणा से अवैध शराब लाकर पश्चिमी दिल्ली में बेचने का प्रयास कर रहे है लेकिन द्वारका पुलिस उन पर कड़ी नजर रखे है। उन्होने बताया कि सोमवार को आरोपी सुरेन्द्र पुत्र शोभाचंद वैगन आर कार में शराब लेकर आ रहा था। जब पुलिस टीम 20 फुटा रोड़ 9 एकड़ फार्म ग्रीन वाटिका के पास पंहुची तो हवलदार गोपाल व सिपाही प्रवीण को एक सूचना मिली की मोहन मैडिकोज के पास एक वैगन आर कार शराब से भरी खड़ी है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पंहुची और सूचना के आधार पर गाड़ी को ढुंढ कर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने जब कार की जांच की तो उसमें 47 कार्टन अवैध शराब के बरामद हुए। इस पर पुलिस ने कार चालक सुरेन्द्र पुत्र शोभाचंद निवासी गांव मकीनपुर जिला सोनीपत हरियाणा को पकड़ लिया और कार व शराब जब्त कर ली। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पहले भी शराब तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। थाना हवलदार श्रवण आरोपी से पूछताछ कर रहा है।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत