
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नाॅर्थ जिला के तहत बुरानी थाना पुलिस ने पिकेट जांच के दौरान एक कुख्यात स्नेचर को पकड़ा है। आरोपी से पुलिस ने एक बाईक व 6 स्नेच किये मोबाईल फोन बरामद किये है। पुलिस ने पूछताछ में 8 मामलों के हल होने का भी दावा किया है।
डीसीपी नाॅर्थ अंटों अलफोंस ने बताया कि 2 नवंबर को एएसआई दिनेश, उमेश, सिपाही स्वायम व असीम ट्रांसपोर्ट अथाॅरिटी बुरारी में पिकेट पर तैनात थे। करीब 7.30 एक लड़का बाईक पर बिना हैल्मट आ रहा था। पुलिस ने उसको रूकने का इशारा किया तो वह बाईक को घुमाकर वापिस भागने लगा लेकिन तभी पुलिस ने उसे दबौच लिया। पुलिस ने जब गाड़ी की आरसी दिखाने को कहा लेकिन वह आरसी नही दिखा पाया। इस पर पुलिस ने बाईक की जांच की तो पता चला कि उक्त बाईक चोरी की है और वजीराबाद थाना क्षेत्र से चोरी की गई है। पुलिस ने जब आरोपी राहुल की तलाशी ली तो उसके पास से 6 मोबाईल बरामद हुए। इसके बाद पुलिस आरोपी की सूचना थाने में दी जिस पर एसएचओ सुरेश कुमार व एसीपी सुरेश चंद ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिये। पुलिस की पूछताछ में आरोपी से वाहन चोरी व स्नेचिंग के 8 मामले अभी तक हल हो चुके हैं। राहुल ने बताया कि पत्राचार झुग्गी निवासी विशाल भी स्नेचिंग में उसका साथी रहा है लेकिन जब पुलिस उसे पकड़े गई तो वह फरार हो चुका था। पुलिस ने आरोपी की पहचान राहुल वर्मा पुत्र श्रीपत वर्मा निवासी साई बाबा मंदिर वाली गली, प्रधान एनक्लेव बुरारी के रूप में की है।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत