खेड़ा डाबर आयुर्वेदिक चरक संस्थान में शुरू हुई ओपीडी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

खेड़ा डाबर आयुर्वेदिक चरक संस्थान में शुरू हुई ओपीडी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- चैधरी बह्मप्रकाश आयुर्वेदिक चरक संस्थान खेड़ा डाबर में कोरोना काल के दौरान बंद कर दी गई अस्पताल की ओपीडी अब 8 महीने बाद एक बार फिर शुरू हो गई है। अस्पताल में पहले की तरह अब नियमित रूप से मरीजों का ईलाज किया जायेगा। लेकिन अभी सिर्फ तीन ओपीडी शुरू की गई है जिसमें जनरल, सर्जरी व बाल रोग मरीजो का ईलाज होगा। साथ ही तीसरी ओपीडी पोस्ट कोविड मरीजों के लिए खोली गई है जिनमें कोरोना से ठीक होने के बाद भी कुछ परेशानियां रहने वाले मरीजों का ईलाज होगा।


सोमवार को नई ओपीडी का अस्पताल की निदेशक विदुला गुज्जरवार ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर अस्पताल के उप-निदेशक डा. एन आर सिंह ने बताया कि कोविड-19 के दौरान अस्पताल में सभी तरह का ईलाज व ओपीडी बंद कर दी गई थी और यहां कोविड सैंटर बना दिया गया था। हालांकि कोविड सैंटर अभी भी सुचारू रूप से काम कर रहा है लेकिन अस्पताल की बाहरी बिल्डिंग में तीन ओपीडी सोमवार से शुरू कर दी गई हंै। इन ओपीडी में जनरल बिमारियों के मरीजों के ईलाज से लेकर सर्जरी व बाल रोगों के मरीजों की जांच की जायेगी। साथ ही तीसरी ओपीडी में उन मरीजों की जांच की जायेगी जो कोरोना बिमारी से तो ठीक हो चुके है लेकिन अभी भी उन्हे कुछ परेशानियां है। जिनकी चिकित्सक जांच करेंगे और उचित परामर्श देंने के साथ-साथ उनका ईलाज भी करेंगे। उन्होने कहा कि ये ओपीडी अलग बिल्डिंग में बनाई गई है क्योंकि पुरानी बिल्डिंग में अभी भी कोरोना सैंटर चल रहा है। उन्होने बताया कि ओपीडी में प्रवेश से पहले मरीजों का रैपिड एंटिजन टेस्ट किया जायेगा। जो मरीज नेगेटिव होंगे उन्ही को ओपीडी में चिकित्सकों से मिलने की इजाजत होगी तथा जो मरीज पाॅजिटिव पाये जायेंगे उनका वहीं कोरोना सैंटर में ईलाज किया जायेगा। उन्होने बताया कि ओपीडी का समय पहले की तरह ही रहेगा। रविवार को छुट्टी रहेगी। उन्होने कहा कि अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों व उनके परिजनों से अपील है कि वह मास्क लगाकर आये तथा एक-मरीज से दूसरे की बीच कम से कम दो गज की दूरी अवश्य बनाये रखें। अस्पताल में प्रवेश व बाहर निकलते समय हाथों को सैनिटाईज जरूर करे। अस्पताल आने वाले लोग व मरीज हमंे सहयोग दे और सुरक्षित रहें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox