
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कांग्रेस नेता राहुल गांधी कृषि कानूनों को लेकर लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रहे हैं। राहुल नए कृषि कानूनों को किसानों, मजदूरों और देश की नींव को कमजोर करने वाला बता चुके हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा कि किसानों ने मांगी मंडी, पीएम ने थमा दी मंदी। राहुल गांधी का यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।
राहुल ने ट्वीट कर कहा, देश के किसानों ने मांगी मंडी, पीएम ने थमा दी भयानक मंदी। इसके साथ उन्होंने एक अंग्रेजी अखबार की खबर को भी ट्वीट किया है, जिसमें कहा गया है कि बिहार के किसान कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं और पंजाब के किसानों की तरह मंडी की मांग कर रहे हैं। इससे पहले, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित मुख्यमंत्री निवास में राज्योत्सव कार्यक्रम को वीडियो लिंक के माध्यम से संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल ने कहा, नए कृषि कानून किसानों, मजदूरों और देश की नींव को कमजोर करने वाले हैं। मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी इन नए कानूनों पर पुनर्विचार करेंगे।
राहुल ने कहा, देश में किसान की हालत के बारे में सभी को जानकारी है। किसानों की आत्महत्या की खबरें मिलती रहती हैं। एक तरह से देश ने स्वीकार कर लिया है कि किसान आत्महत्या करते हैं, लेकिन हमें स्वीकार नहीं करना है। हमें किसान, मजदूर, छोटे दुकानदारों की रक्षा करनी चाहिए। उनके साथ मिलकर खड़ा होना चाहिए क्योंकि किसान और मजदूर इस देश की नींव हैं। अगर वह कमजोर होंगे, तब यह नींव कमजोर होगी। यदि हम उनकी रक्षा करते हैं, तब ही देश मजबूत होगा।





More Stories
ऑपरेशन विस्टा 1.0: द्वारका पुलिस ने आइवरी कोस्ट के नागरिक को पकड़ा, डिटेंशन सेंटर भेजा
ग्रेटर नोएडा में परिवार के 5 सदस्यों की मौत: मृतक के मोबाइल में मिला अहम सुराग, दोनों बहनें और बहनोई गिरफ्तार
द्वारका जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 साल पुराने आबकारी मामले में फरार महिला गिरफ्तार
बेड के बॉक्स में छिपाकर रखा था गांजे का जखीरा, द्वारका पुलिस ने 54.375 किलो गांजे के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी