जीवन में अपनाये तीन मंत्र, तभी कोरोना होगा छूमंतर- डीएम नवीन अग्रवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जीवन में अपनाये तीन मंत्र, तभी कोरोना होगा छूमंतर- डीएम नवीन अग्रवाल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- रविवार को जिला दक्षिण-पश्चिम डीएम नवीन अग्रवाल ने दिल्ली में बढ़ते कोरोना के संकट पर द्वारका के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों व प्रमुख बाजारों का निरिक्षण दौरा किया। इस दौरे में उनके साथ कापसहेड़ा, द्वारका व नजफगढ़ उपमंडलों के एसडीएम व कनिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ रहे। साथ ही सिविल डिफेंन्स, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर, होम गार्डस व दिल्ली पुलिस ने भी लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए इस दौरे में अपनी टीमों के साथ भाग लिया।


डीएम नवीन अग्रवाल ने द्वारका सैक्टर-6 व 7 के बाजारों का दौरा किया और दूकानदारों व लोगों से बात की। उन्होने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक कोरोना की कोई उपयुक्त दवा या वैक्सीन नही आ जाती तब तक सभी अपने को सुरक्षित रखने के लिए अपने जीवन में तीन मंत्रों को अपना ले। क्योंकि ये तीन मंत्र ही कोरोना को छूमंतर करने में आपकी मदद करेंगे। उन्होने लोगों से कहा कि वह घरों से तभी बाहर निकले जब बहुत जरूरी हो। इसके साथ ही मुह पर माॅस्क, सार्वजनिक स्थानों, बाजारों व दूकानों पर दो गज की दूरी का पालन करें तथा किसी भी खरीददारी के बाद अपने हाथों को जरूर साफ करें इसके लिए आप साबुन व सेनिटाइजर का प्रयोग करे।

उन्होने लोगों से बच्चों व बुजुर्गों को घरों में ही रखने की अपील भी की। उन्होने कहा कि बच्चों व बुजुर्गों को इस बिमारी का सबसे ज्यादा खतरा है। इस अवसर पर एसडीएम नजफगढ़ विनय कौशिक ने भी लोगों से माॅस्क, सामाजिक दूरी व हाथों की सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की। उन्होने कहा कि प्रशासन आपकी हर संभव सहायता के लिए हमेशा तैयार है। आप किसी भी अफवाह से भ्रमित न हो, अपना व अपनो का ख्याल रखें, चीजों का स्टाॅक करने की बजाये उसे दूसरों को जरूरत के हिसाब से खरीदें। वहीं सिविल डिफेंस व आशा व आंगनवाड़ी वर्करों ने बैनरों की मदद से लोगों को प्रशासन की तरफ से दी जा रही सुविधाओं की व कोरोना से बचाव की जानकारी दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox