
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बहादुरगढ़ में पिंकाथोन दिवस पर कम्युनिटी सैंटर में दौड़ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में महिलाओं व बच्चों ने भाग लेकर दौड़ लगाई। वहीं पिंकाथोन एम्बेसडर मिसेज इंडिया 2019 किरण छिल्लर ने इस प्रतियोगिता में उपस्थित होकर बहादुरगढ़ वासियों को किया खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया।
गौरतलब है कि हर साल 1 नवंबर को पिंकाथोन डे मनाया जाता है। इस बार 1 नवम्बर को 10 देशों के 77 शहरो की 237 जगह पर पिंकाथोन दिवस मनाया गया। बहादुरगढ़ में भी पिंकाथोन दिवस धूमधाम से मनाते हुए आयोजकों ने विभिन्न वर्गों के लिए दौड़ का आयोजन किया जिसमें शहर की महिलाओं व बच्चों ने बढ़चढकर भाग लिया। इस आयोजन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के सदस्यों ने भी भाग लिया और प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों व महिलाओं को दौड़ के लिए प्रोत्साहित कर उनका मनोबल बढ़ाया।
दौड़ बहादुरगढ़ के सैक्टर-9 ए से आरंभ हुई जिसमें 2.5 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया गया। महिला वर्ग की 2.5 किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान पूनम, दूसरा शर्मिला, तीसरे नंबर पर सुरूचि, चैथा स्थान सिद्धि व पांचवे स्थान पर ओमदेवी रही। वहीं 5 किलोमीटर महिला दौड़ में पहला स्थान अनिता, दूसरा सोनी, तीसरा महक, चैथा प्रकाश कुमारी व पांचवे स्थान पर प्रियंका रही।
बच्चों के वर्ग में 2.5 किलोमीटर दौड़ के परिणाम इस प्रकार रहे। लड़कियों में प्रथम निष्ठा व दूसरा तनिषा तथा लड़कों के वर्ग में प्रथम विपुल, दूसरा जयदीप व तीसरे नंबर पर नैतिक रहा। आयोजकों ने सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट किये। बहादुरगढ़ के खेल संगठनों ने इस तरह के आयोजनों की प्रशसा की। वही मुख्यअतिथि किरण छिल्लर ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें हमेशा खेलना चाहिए। और अपने बच्चों को भी खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना चाहिए। खेलों से न सिर्फ तन बल्कि मन भी हमेशा स्वस्थ रहता है। उन्होने इस आयोजन के लिए सभी का आभार प्रकट किया।





More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
ऋषिकेश में वाहन चोरी, 3 गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल
फर्जी नीली बत्ती, अस्सिटेन्ट कमाडेंट बनकर ठगी करने की फिराक में था बिजनौरी स्मित कुमार, दबोचा
दिल्ली NCR में ठंड ने दी दस्तक, कई इलाकों में ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल