अमेरिका चुनावः समय से पहले जीत की घोषणा नहीं करेंगे ट्रंप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अमेरिका चुनावः समय से पहले जीत की घोषणा नहीं करेंगे ट्रंप

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/अमेरिका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को उन खबरों को खारिज कर दिया कि वह मंगलवार को राष्ट्रपति चुनाव संपन्न होने के बाद समय से पहले ही जीत की घोषणा करने की योजना बना रहे हैं, हालांकि उन्होंने संकेत दिया कि वह चुनाव होते ही कानूनी लड़ाई के लिए तैयारी कर रहे हैं।
इस तरह की खबरें सामने आ रही थीं कि ट्रंप चुनाव वाली रात समय से पहले चुनावी विजय का एलान कर सकते हैं। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने नॉर्थ कैरोलिना के शारलोटे हवाईअड्डे पर संवाददाताओं से कहा, नहीं, यह गलत खबर है। उसी समय उन्होंने यह संकेत भी दिया कि उनकी टीम चुनाव वाली रात को ही कानूनी लड़ाई शुरू करने के लिए तैयारी कर रही है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने अनेक मतदान क्षेत्रों में चुनाव वाले दिन के बाद मतपत्र प्राप्त किए जाने की अनुमति देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना करते हुए कहा, हम चुनाव होते ही उसी रात अपने वकीलों के साथ तैयार होंगे। ट्रंप ने कहा, मेरा मानना है कि यह खतरनाक बात है कि किसी चुनाव के बाद मतपत्र एकत्रित किए जा सकें। मुझे लगता है कि यह खतरनाक बात है कि जब लोगों या राज्यों को चुनाव संपन्न होने के बाद लंबे समय के लिए मतपत्रों को जमा करने की इजाजत हो क्योंकि इससे केवल एक ही चीज हो सकती है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि इससे एक बड़ा खतरा है और बड़े स्तर पर धोखाधड़ी तथा दुरुपयोग हो सकता है। यह खतरनाक बात है कि हम कंप्यूटर के आधुनिक जमाने में भी चुनाव वाली रात ही परिणाम नहीं जान सकते। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox