नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/फ्रांस/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- फ्रांस के नांतेस में आयोजित एलेक्सिस वस्तिने अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में टोक्यो ओलंपिक क्वालीफायर हिमाचल के मंडी के बॉक्सर आशीष चैधरी ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। कोरोना महामारी के दौर में 8 माह बाद किसी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले रहे आशीष चैधरी ने स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन कर आने वाले समय में होने वाली गुड टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक पर अपनी दावेदारी और मजबूत की है।
आशीष चैधरी ने अपनी जीत को स्वर्गीय पिता को समर्पित किया है। आशीष चैधरी का कहना है कि लॉकडाउन के बाद उनकी पहली प्रतियोगिता में अच्छी शुरुआत हुई है जिसे वह आने वाले टोक्यो ओलंपिक तक जारी रखेंगे। आशीष चैधरी ने अपनी इस जीत के बाद अपनी फेसबुक पेज पर लिखा है कि जीत के लिए सभी का बहुत.बहुत धन्यवादए जिन्होंने मेरा समर्थन किया और मुझे आशीर्वाद दिया। इधरए आशीष चैधरी के पूर्व में रहे कोच एवं जिला खेल अधिकारी मंडी नरेश वर्मा ने आशीष चैधरी की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।


More Stories
उत्तराखंड के ‘CM पुष्कर सिंह धामी’ का बड़ा कदम!
”मटियाला में सांसद कमलजीत सहरावत ने किया ‘आरोग्य मंदिर’ का उद्घाटन”
चोरी की स्कूटी और मोबाइल के साथ शातिर चोर गिरफ्तार!
उत्तम नगर पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर!
आरजेएस पीबीएच ने विश्व युवा कौशल दिवस पर किया संवाद
‘DU- North Campus’ में वाहन चोरी करने वाला शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार!