
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नाॅर्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नाॅर्थ जिला पुलिस के अन्तर्गत थाना कोतवाली पुलिस की रेड फोर्ट पिकेट टीम ने ठक-ठक गैंग के एक सक्रिय शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मेरठ का रहने वाला है और दिल्ली में कश्मीरी गेट, लाहौरी गेट और दरियागंज में वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
नाॅर्थ जिला डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि रेड फोर्ट पुलिस पिकेट की टीम एसआई राजपाल, एएसआई सुरेश, सिपाही थान सिंह व अमित गीता कालोनी फलाईओवर आईटीओ के पास जब वाहनों की जांच कर रहे थे तो उन्हे अपाचे मोटरसाइकिल पर दो लोग आते दिखाई दिये। टीम ने उन्हे रूकने का इशारा किया लेकिन वो भागने लगे तो पुलिस ने पिछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि दूसरा बचकर निकलने में कामयाब हो गया। पुलिस ने जांच में पाया कि उक्त बाईक रोहिणी ईलाके से चुराई गई है। पुलिस ने इसकी जानकारी अपने आला अधिकारियों को दी। जिसपर एसएचओ रितुराज व एसीपी कोतवाली ने इस मामले में टीम का मार्ग निर्देशन किया। टीम ने आरोपी से एक देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किये है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ठक-ठक गैंग से जुड़ा है और लूटपाट, चोरी व अवैध हथियार के करीब 9 आपराधिक मामलों में शामिल है। पुलिस ने आरोपी की पहचान मोहम्मद आसिफ उर्फ आसिफ उर्फ बंदा पुत्र फतेह मोहम्मद कुरैशी निवासी गली कुरैशियान, जाली कोठी, मेरठ, यूपी के रूप में की है। आरोपी मेरठ से आकर दिल्ली में वारदातों को अंजाम देकर वापिस भाग जाता था। पुलिस आरोपी से दूसरे बदमाश के बारें में पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि दूसरा आरोपी व ठक-ठक गैंग के दूसरे सदस्य जल्द सलाखों के पीछे होंगे।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”