यूपी के बाद अब हरियाणा सरकार भी लव जेहाद पर कानून बनाने की तैयारी में

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूपी के बाद अब हरियाणा सरकार भी लव जेहाद पर कानून बनाने की तैयारी में

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- यूपी के बाद अब हरियाणा में भी राज्य सरकार लव जिहाद के खिलाफ कानून लाने पर विचार कर रही है। रविवार को गृह मंत्री अनिल विज ने एक ट्वीट में कहा कि हरियाणा में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने पर विचार किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा था कि वो श्लव जिहादश् को सख्‍ती से रोकने के लिए प्रभावी कानून बनाएंगे. उन्‍होंने चेतावनी दी थी कि जो लोग बहू-बेटियों की इज्‍जत से खिलवाड़ करते हैं, वे अगर सुधरे नहीं तो राम नाम सत्‍य हैश् की उनकी अंतिम यात्रा निकलने वाली है। देवरिया और जौनपुर में उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवारों के पक्ष में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए योगी ने कहा था कि लव जिहाद में शामिल लोगों के पोस्‍टर चैराहों पर लगाए जाएंगे।
पिछले सप्ताह हरियाणा के बल्लभगढ़ में कॉलेज की 21 वर्षीय छात्रा निकिता की एक शख्स ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतका के परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपी शख्स उस पर शादी करने के लिए इस्लाम अपनाने का दबाव बना रहा था। कुछ हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया है कि लड़की की हत्या लव जिहाद का मामला है।
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने शुक्रवार को मृतका के परिवार से मुलाकात की थी और लव जिहाद की घटनाओं को लेकर चिंता जताई थी। हरियाणा सरकार ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम का गठन किया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों-मुख्य आरोपी तौसीफ और रेहान को गिरफ्तार किया है। तीसरे व्यक्ति को मुख्य आरोपी को हथियार उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox