
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला व मेयर मधु आजाद ने शनिवार को वार्ड-14 के अंतर्गत सेक्टर-9 में अंबेडकर भवन एवं बैडमिंटन हॉल का शिलान्यास किया। इस मौके पर पार्षद संजय प्रधान, पार्षद सुभाष सिंगला, सरपंच उदयवीर सिंह, नीरज समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शिलान्यास के बाद कार्यक्रम में बोलते हुए मेयर मधु आजाद व विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि हर क्षेत्र का समग्र विकास कराना ही हमारा लक्ष्य है। जिन उम्मीदों के साथ जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, उन उम्मीदों पर खरा उतरते हुए वे गत एक वर्ष से जनसेवा में जुटे हैं। सड़कें, सीवरेज, पानी समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को उन्होंने ऑन डिमांड भी काम किया है। यानी जहां से भी लोगों की शिकायतें मिली, वहां पर तुरंत पहुंचकर समस्या का अवलोकन किया और फिर तत्काल प्रभाव से उस समस्या का समाधान किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश का समग्र विकास हो रहा है। चाहे किसी समुदाय की बात हो या चाहे किसी संस्था की। सरकार सबको विकास की दृष्टि से एक समान देख रही है और विकास कर रही है। उन्होंने कोरोना महामारी को लेकर कहा कि सर्दियां आ रही हैं और कोरोना के केस बढने की संभावना जताई जा रही हैं। इसलिए हमें सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस का पालन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से शहर में विकास का पहिया थमने नहीं दिया है। लगभग सभी वार्डों में विकास के कार्य चल रहे हैं। लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक हुआ तो थमे हुए विकास कार्यों को गति मिल रही है। सीवरेज की सफाई हो या फिर पेयजल की लाइनों को दुरुस्त करने की बात हो, जनहित के ये कार्य नियमित तौर पर जारी हैं। पार्षद संजय प्रधान ने बताया कि बाबा साहेब डा. भीम राव अंबेडकर भवन पर 2.18 करोड़ की लागत आएगी, वहीं बैडमिंटन कोर्ट 2.42 करोड़ रुपए में तैयार होगा। इस मौके पर विधायक एवं अन्य अतिथियों ने बाबा साहेब डा. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?