
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- छावला थाना पुलिस ने एक शराब तस्कर को अवैध शराब की 35 कार्टन के साथ पकड़ा है। आरोपी हरियाणा से लाकर दिल्ली में शराब की सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी की सैंट्रो कार के साथ-साथ अवैध शराब जब्त कर ली है। पुलिस आरोपी से दिल्ली में सप्लाई लेने वालों को लेकर पूछताछ कर रही है।
डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि छावला थाना पुलिस ने गश्त के दौरान निर्मल धाम छावला के पास से एक शराब तस्कर को 35 कार्टन अवैध शराब के साथ पकड़ा है। सिपाही गौरव व संतराज जब छावला गंदा नाला पिकेट पर जांच कर रहे थे तो उक्त कार को उन्होने जांच के लिए रूकने का इशारा किया लेकिन कार चालक कार को वापिस मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा तो सिपाही गौरव ने उसका पीछा करना शुरू किया लेकिन थोड़ी ही दूरी पर अंधेरे का फायदा उठाकर कार चालक भाग गया। जिसपर सिपाही ने थाने में इसकी सूचना दी तो एसआई अरविंद शौकीन मौके पर पंहुचे और गाड़ी की जांच मंे पुलिस को 35 कार्टन शराब के बरामद हुए। पुलिस ने कार की आरसी के माध्यम से उसके मालिक को ढूंढ निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान दिनेश पुत्र ज्ञानचंद निवासी हसनपुर दिल्ली के रूप में की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”