एएटीएस द्वारका ने शक्ति शारदा गैंग का शार्प शूटर किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एएटीएस द्वारका ने शक्ति शारदा गैंग का शार्प शूटर किया गिरफ्तार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- एएटीएस द्वारका ने दिल्ली व हरियाणा में सक्रिय शक्ति शारदा गैंग के एक शार्प शूटर को उस समय गिरफ्तार किया जब वह नजफगढ़ के गोपालनगर क्षेत्र में एक व्यापारी से धमकी देकर रंगदारी मांगने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लोडिड पिस्टल व एक चोरी की बाईक बरामद की है। आरोपी वाहन चोरी, लूट व रंगदारी के करीब 10 संगीन मामलों में पहले से शामिल रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी नजफगढ़ व जाफरपुर क्षेत्र में लूटपाट करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है हालांकि पांच मामलों का खुलासा हो चुका है लेकिन अभी और मामलों का खुलासा होने की संभावना से भी पुलिस इंकार नही कर रही है।
डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 अक्तुबर को पुलिस को शक्ति शारदा गैंग के शार्प शूटर के गोपालनगर नजफगढ़ में आने की सूचना मिली थी। जिसपर एएटीएस द्वारका ने गोपालनगर में राधा स्वामी सतसंग आश्रम के नजदीक अपना जाल बिछाया और अपराधी राहुल उर्फ पिस्टल को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी गोपालनगर में एक व्यापारी से रंगदारी लेने की कोशिश कर रहा था। एएटीएस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ बाबा हरिदास नगर थाने में मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मूल रूप से सांपला गढी हरियाणा का रहने वाला है। आरोपी से एक लोडिड पिस्टल व हरियाणा के पटौदी से चोरी की गई एक बाईक बरामद की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी हरियाणा व दिल्ली में गैंग के लिए वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी पहले से ही कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ करीब 10 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने दो महीने पहले एक ही दिन-रात में तीन वारदातों को अंजाम दिया था। उसने पहले बहादुरगढ़ से एक बाईक चोरी की, फिर एक व्यापारी से उसकी बलेनो कार छीनी और रात को मित्राउ के समीप एक ट्रक लूटा तथा चालक के पैसे छीन लिये। इसके बाद से पुलिस उसे ट्रैप कर रही थी लेकिन आरोपी इतना शातिर था कि हर बार अपनी पोजिशन बदल रहा था। 30 अक्तुबर को आरोपी आखिर पुलिस के जाल में फंस ही गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी भोंडसी जेल गुरूग्राम में कैद शक्ति शारदा गैंग के सदस्यों से जुड़ा है और उनके इशारे पर काम करता है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में अभी तक पांच मामलों का खुलासा हो चुका है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox