
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- एचसीएस अधिकारी प्रदीप अहलावत ने बुधवार को नगर निगम गुरूग्राम में संयुक्त आयुक्त के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया। नगर निगम गुरूग्राम के आयुक्त विनय प्रताप द्वारा उन्हें जोन-4 क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यभार संभालते ही श्री अहलावत ने अपने स्टाफ के कर्मचारियों के साथ औपचारिक मुलाकात की तथा कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रदीप अहलावत के लिए गुरूग्राम नया नहीं है। इससे पूर्व में गुरूग्राम में पंचायती राज विभाग तथा एसडीएम पटौदी के पद पर अपनी सेवाओं का निर्वहन कर चुके हैं। फिलहाल वे नूंह में बतौर एसडीएम तैनात थे तथा सरकार द्वारा उन्हें नगर निगम गुरूग्राम में संयुक्त आयुक्त के पद पर भेजा गया है। प्रदीप अहलावत ने बाचतीत के दौरान बताया कि जोन-4 क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था प्रॉपर्टी टैक्स आदि कार्यों में तेजी लाना उनकी प्राथमिकता होगी।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
रन फॉर यूनिटी’ में BRG का धमाल, चारों ओपन कैटेगरी में चमके बहादुरगढ़ के धावक
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी