
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रमुख मीडिया संस्थान और बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों पर प्रतिद्वंदी जो बिडेन के खिलाफ लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को छुपाने का आरोप लगाया है।
चुनावी रैली के लिए निकलने से पहले ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि मीडिया बिडेन के भ्रष्टाचार के आरोपों को छुपाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुख की बात है और इसे मीडिया एवं बड़ी टेक कंपनियों के लिए निश्चित रूप से बेहद दुखद युग माना जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मीडिया और कंपनियां इस तरह के मामले को छुपाने की कोशिश कर रही है मुझे लगता है कि उन्होंने अपने आपको बहुत नुकसान पहुंचाया है और खुद को बेहद सीमित कर लिया है। ट्रंप ने कहा कि मुझे पता है मीडिया मामले को छिपाने की कोशिश क्यों कर रहा है, क्योंकि इन्हें बिडेन की तरफ से भरपूर पैसे मिलने वाले हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें पता है कि मेरा संबंध कहां से है। यह काफी पक्षपातपूर्ण है और मैने ऐसा कभी किसी ने नहीं देखा। यह प्रेस की स्वतंत्रता नहीं है, मेरे कहने का मतलब है कि यह इसके विपरीत है और यकीनन मीडिया भी इसमें शामिल है। इससे पहले जूनियर ट्रंप ने भी मीडिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मीडिया इस चुनाव में बड़ा खेल कर रहा है। उन्होंने कहा कि मीडिया भ्रष्ट नेताओं का साथ दे रहा है। जूनियर ट्रंप ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिडेन के बेटे भी भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”