अमेरिकाः ट्रंप ने मीडिया पर लगाया बिडेन के भ्रष्टाचार को छुपाने का आरोप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अमेरिकाः ट्रंप ने मीडिया पर लगाया बिडेन के भ्रष्टाचार को छुपाने का आरोप

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रमुख मीडिया संस्थान और बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों पर प्रतिद्वंदी जो बिडेन के खिलाफ लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को छुपाने का आरोप लगाया है।
चुनावी रैली के लिए निकलने से पहले ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि मीडिया बिडेन के भ्रष्टाचार के आरोपों को छुपाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुख की बात है और इसे मीडिया एवं बड़ी टेक कंपनियों के लिए निश्चित रूप से बेहद दुखद युग माना जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मीडिया और कंपनियां इस तरह के मामले को छुपाने की कोशिश कर रही है मुझे लगता है कि उन्होंने अपने आपको बहुत नुकसान पहुंचाया है और खुद को बेहद सीमित कर लिया है।  ट्रंप ने कहा कि मुझे पता है मीडिया मामले को छिपाने की कोशिश क्यों कर रहा है, क्योंकि इन्हें बिडेन की तरफ से भरपूर पैसे मिलने वाले हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें पता है कि मेरा संबंध कहां से है। यह काफी पक्षपातपूर्ण है और मैने ऐसा कभी किसी ने नहीं देखा। यह प्रेस की स्वतंत्रता नहीं है, मेरे कहने का मतलब है कि यह इसके विपरीत है और यकीनन मीडिया भी इसमें शामिल है। इससे पहले जूनियर ट्रंप ने भी मीडिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मीडिया इस चुनाव में बड़ा खेल कर रहा है। उन्होंने कहा कि मीडिया भ्रष्ट नेताओं का साथ दे रहा है। जूनियर ट्रंप ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिडेन के बेटे भी भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox